✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हाजीपुर: मां भगवती कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:33:25 AM

हाजीपुर (HAJIPUR): हाजीपुर शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके के मां भगवती कंपलेक्स में देर रात अचानक आग लग गई. जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. हालांकि समय रहते स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी. जिससे किसी तरह आग पर नियंत्रण पा लिया गया. वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से अगलगी की घटना हो सकती है. बताया गया कि देर रात नगर थाना क्षेत्र अनवरपुर, सिनेमा रोड स्थित मां भगवती कांपलेक्स में अचानक आग लग गई. दुर्गा पूजा की आवाजाही होने के कारण आग लगते ही स्थानीय लोगों को पता लग गया और तुरंत पुलिस के साथ दमकल विभाग को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया. बताया गया कि बिल्डिंग के सीढ़ी वाले हिस्से में आग लगी थी. जहां काफी मात्रा में कार्टून जमा था जिससे आग काफी तेजी से फैलने लगा. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दमकल की गाड़ियां अगर समय पर नहीं पहुंचती तो करोड़ों का नुकसान हो सकता था. क्योंकि जिस मां भगवती कॉन्पलेक्स में आग लगी है उसमें शहर के सबसे बड़े फर्नीचर दुकान में से एक दुकान के अलावे हैंडलूम की दुकान सहित कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के एजेंसी भी हैं. यह शहर के काफी भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक है. जिस जगह पर आग लगी हुई थी ठीक उसके बगल में दर्जनों महंगे फर्नीचर रखे हुए थे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.