✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गुरू शिष्य का रिश्ता तार-तार, दो शिक्षकों ने नाबालिग के साथ की शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:58:05 AM

भागलपुर (BHAGALPUR): भागलपुर शहर में गुरु और शिष्य की पवित्र रिश्ता एक बार फिर तार-तार होता नजर आय़ा है. मिली जानकारी के अनुसार शहर के प्रतिष्ठित स्कूल सेंट जोसेफ के दो शिक्षक को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.  दोनों शिक्षकों पर स्कूल की ही 12 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी करने का आरोप था. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

पोक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने शिक्षकों को किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार 14 साल की छात्रा के साथ स्कूल के दो शिक्षकों के द्वारा एक कमरे में ले जाकर गलत करने का प्रयास किया गय़ा था. जिसके बाद नाबालिग बच्ची के द्वारा इसकी शिकायत अपने घरवालों से की मामले की जानकारी मिलने के बाद घर वालों ने स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की. लेकिन स्कूल प्रबंधन के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद कल देर शाम पीड़ित बच्ची के पिता ने ललमटिया थाने में स्पोर्ट्स टीचर मुकेश प्रसाद और प्रिंस यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया. वहीं पुलिस के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के साथ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल इस मसले पर स्कूल प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच

इस मामले में सिटी एसपी ने बताया कि मामला गंभीर है और इस तरह के कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस के द्वारा ठोस कार्रवाई की जाती है. उसी के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी हुई है. घटना का सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ फॉरेंसिक जांच भी कराई गई है. पुलिस दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी.

आजीवन कारावास कर कर रहे मांग

वही कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने मांग की है कि दोषी शिक्षकों को आजीवन कारावास की सजा दी जाए और शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल के प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई की जाए. क्योंकि स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा पहले मामला को शांत कराने का प्रयास कराया गया था. लेकिन अंत तक मामला सामने आ ही गया.

Tags:Guru-disciple relationship is strainedtwo teachers did shameful act with a minorarrestedBHAGALPUR TRENDING NEWSBHAGALPUR BREAKING

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.