✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहे मौजूद

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:39:55 AM

रांची (RANCHI) : कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पों के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ दफन किया गया. इससे पहले उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान सीएम ने दिवंगत कार्डिनल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. वहीं मौके पर सीएम हेमंत सोरेन, सांसद महुआ माझी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नेहा शिल्पी तिर्की मौजूद थे.

अंतिम दर्शन के लिए संत मरिया महागिरजा चर्च पर रखा गया था टोप्पो का पार्थिव शरीर

इससे पहले कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए संत मरिया महागिरजा चर्च से लोयला मैदान लाया गया था. जहां झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कार्डिनल की मृत्यु हम सभी के लिए पीड़ा दायक है. कार्डिनल हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे. इस मौके पर रांची आर्च डायसिस के आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो, ऑग्ज़ीलियरी बिशप थियोडोर मास्करेनहास, चर्च के पल्ली पुरोहित आनंद डेविड भी मौजूद थे.

लीवेंस अस्पताल में हुआ था निधन

आपकों बता दें कि 4 अक्टूबर को रांची के मांडर स्थित लीवेंस अस्पताल में निधन हो गया था. वो लंबे समय से बीमार थे. इससे पहले मंगलवार को कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के पार्थिव शरीर को रांची के मांडर स्थित लीवेंस हॉस्पिटल एंड रिसर्च से रांची लाया गया. जहां हजारों की संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए थे. सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. रांची लाने के बाद उनके पार्थिव शरीर को संत मारिया महागिरजाघर में रखा गया है, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं.

 

 

 

Tags:Guard of Honorgiven to Cardinal Telesphore P ToppoChief Minister Hemant SorenCardinal Telesphore P. TopponABOUT Cardinal Telesphore P. Toppon

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.