✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राज्य की मंईयां के लिए बड़ी खुशखबरी, इन जिलों की महिलाओं के खाते में भेजी गई फरवरी महीने की राशि

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 16, 2026, 6:48:18 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राज्य की मंईयांओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल राज्य की मंईयांओं के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले की 3 लाख 87 हजार 174 महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की राशि भेजी गई है. इस तरह कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये की राशि आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानि की DBT के माध्यम से सीधे लाभुकों के खातों में भेजी गई है. बताते चलें कि इससे पहले लाभुकों के खाते में जनवरी महीने की राशि भेजी जा चुकी है. 

इधर रांची जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लाभुकों को इस योजना का लाभ मिला है. इनमें अनगड़ा में 16,607, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 12,956, बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 9,495, बेड़ो में 20,496, बुंडू में 8,438, बुंडू नगर पंचायत में 3,487, बुढ़मू में 17,737 और चान्हो में 19,673 महिलाओं को सम्मान राशि दी गई है.

इसी तरह हेहल शहरी क्षेत्र में 15,191, ईटकी में 10,301, कांके में 31,443, कांके शहरी क्षेत्र में 1,309, खलारी में 9,529, लापुंग में 11,301, मांडर में 22,984, नगड़ी में 17,747 और नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8,058 लाभुकों को योजना का लाभ मिला है.

इसके अलावा नामकुम में 17,777, नामकुम शहरी क्षेत्र में 9,389, ओरमांझी में 18,092, राहे में 9,519, रातू में 18,476, सिल्ली में 21,045, सोनाहातू में 13,018, तमाड़ में 18,420 और सदर शहरी क्षेत्र में 24,686 महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की गई है.

बताते चलें इस इससे भी राज्य के कई जिलों में 19वीं किस्त वहीं अन्य जिलों में 17वीं और 18वीं किस्त एक साथ भेजी जा चुकी है. ऐसे में होली के त्योहार से पहले राज्य के कुछ जिलों में 17वीं और 18वीं किस्त यानि की एक साथ 5000 रुपये भेजी जा चुकी है. वहीं 22 फ़रवरी को रांची के कई इलाकों में 19वीं किस्त का भुगतान किया गया था. यह राशि सीधे लाभुकों के खाते में DBT के माध्यम से भेजी जा चुकी है.

Tags:maiyan samman yojnamaiyan samman yojanamaiya samman yojnamaiya samman yojanamaiyan samman yojana big updatemaiyan yojanamaiya yojana february kistmaiyan samman yojana february installmentmaiyan yojana february installmentmaiya yojana 19th installmentmaiya yojana 18th installmentmaiya yojana 17th installmentmaiya samman yojana 19vi kistmaiyan samman yojana 18vi kistlatest /newsbig newstop newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.