पटना(PATNA):राजधानी पटना स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज एक बड़े राजनीतिक कार्यक्रम का केंद्र बना हुआ है, जहां बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से पटना पहुंचे, जिससे पूरे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई.प्रधानमंत्री के आगमन पर पूरे गांधी मैदान में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला. हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया.मंच पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने उपस्थित नेताओं और जनता का अभिवादन स्वीकार किया.
राष्ट्रगान के साथ हुई शपथ समारोह की शुरूआत
इस महत्वपूर्ण अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित एनडीए गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे. सभी नेताओं की उपस्थिति ने इस समारोह को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया.शपथ ग्रहण समारोह की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई. जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ, पूरा गांधी मैदान शांत हो गया और सभी ने खड़े होकर राष्ट्रगान का सम्मान किया.इसके बाद मंत्रिमंडल के नए सदस्यों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हुई.