✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: IPS आदित्य कुमार और दयाशंकर को सरकार ने किया सस्पेंड, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:51:36 AM

पटना(PATNA): बिहार के प्रशासनिक गलियारे से जुड़ी इस वक्त की एक सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर यह है कि राज्य के 2 आईपीएस अधिकारियों को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. गृह विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी है. डीजीपी से जालसाजी के मामले में शामिल गया के एसएसपी रह चुके आदित्य कुमार को सरकार ने निलंबित कर दिया है. पिछले दिनों आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्णिया के एसपी दयाशंकर के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी. इस मामले में अब एसपी दयाशंकर के ऊपर गाज गिर गई है और सरकार ने उन्हें भी सस्पेंड कर दिया है. आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को निलंबन अवधि में मुख्यालय से अटैच किया गया है. डीजीपी एसके सिंघल के साथ जालसाजी करने वाले अभिषेक अग्रवाल को आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तार किया था. आर्थिक अपराध इकाई ने इस मामले में अभिषेक अग्रवाल के अलावे आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार पर नकेल कस दी है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.