✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बांग्लादेशी घुसपैठ पर सरकार सख्त! अधिकारी घर घर जा कर करेंगे पहचान पत्र का सत्यापन

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:29:23 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में बंगलादेशी घुसपैठ पिछले कई सालों से जारी है. बड़े आसानी से बंगलादेशी झारखंड पहुंच रहे हैं. बंगलादेशी के झारखंड आने का शिलशिला बड़ी तेजी बढ़ रहा है. जो देश और राज्य के लिए चिंता का विषय बन गया है. इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट में याचिका के बाद स्पेशल ब्रांच सक्रिय हो गया है. सभी जिलों के अधिकारियों को पत्र लिख कर इस पूरे मामले की जानकारी मांगी है. झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच की ओर से घुसपैठ के बारे में जानकारी इकट्ठा करने में लग गई है. इस पूरे मामले में की सच्चाई पता करने में जिले के अधिकारियों के साथ स्पेशल ब्रांच भी लग गई है.

बता दें कि झारखंड के साहिबगंज,पाकुड़,गोड्डा,दुमका और अन्य जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठ बढ़ी है. बताया जाता है कि यहाँ कि डेमोग्राफी बदल रही है. जिस क्षेत्र में पहले आदिवासी जनजाति के लोगों की संख्या ज्यादा थी अब वहां बंगलादेशी मुसलमान अधिक हो गए है. बदलती डेमोग्राफी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं में चिंता है.

हाई कोर्ट में बंगलादेशी घुसपैठ को लेकर एक याचिका दायर की गई है. जिसके बाद कोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार से इस पूरे मामले पर जवाब मांगा है. कोर्ट का कड़ा रुख देख झारखंड स्पेशल ब्रांच और अन्य केंद्रीय एजेंसी इस घुसपैठ के मामले की पूरी जानकारी इकट्ठा करने में लगी है. सभी एजेंसी जानना चाह रही है कि कैसे दूसरे देश से लोग झारखंड पहुंच रहे है. एजेंसी के अधिकारी खुद ग्राउंड पर पहुंच कर इस मामले में सच्चाई पता करेंगे.इसके अलावा सभी उपायुक्त को एक पत्र दिया गया है. जिसमें मतदाता पहचान पत्र से लेकर आधारकार्ड को दोबारा सत्यापन कराने का निर्देश दिया.

यह सत्यापन का कार्य सिर्फ संताल में नहीं बल्कि पूरे झारखंड में किया जा सकता है. बात राजधानी रांची की करें तो इस कड़ी में उपायुक्त ने पहल करते हुए सभी अनुमंडल अधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना को आधार कार्ड और अन्य दस्तवेज की जांच करने का निर्देश दिया है.इस से साफ जाहिर होता है कि राज्य में दूसरे देश से लोग पहुंचे है.अब अधिकारी के समक्ष एक बड़ी परेशानी होगी आखिर एक एक घर का आधार कार्ड और अन्य दस्तवेज कैसे सत्यापन करेंगे.

Tags:Government strict on Bangladeshi infiltrationOfficers will verify the identity card by going door to doorSanthalsahibganjjharkhandspecialbranchझारखंड का न्यूज

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.