✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

धोखाधड़ी को रोकने के लिए भारत सरकार ने अपनाया कड़ा रुख, 1 दिसंबर से OTP को लेकर लागू किए जाएंगे नए नियम

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:47:09 PM

टीएनपी डेस्क: आजकल हमारी दुनिया स्मार्टफोन में ही सिमट कर रह गई है. स्मार्टफोन ने हमारे लगभग सारे काम आसान बना दिए हैं. ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर पैसों को ट्रांसफर करने तक आसानी से हर काम हम अब बिना किसी टेंशन के कर रहे हैं. हालांकि, स्मार्टफोन ने जहां एक तरफ हमारे कामों को आसान किया है तो वहीं दूसरी तरफ अपराधों को भी बढ़ा दिया है. आए दिन साइबर ठग नए-नए टेक्नीकस से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा OTP का इस्तेमाल कर स्कैमर्स लोगों को बेवकूफ बना ठग रहे हैं.

लेकिन अब साइबर ठगों के इस हथकंडे पर जल्द ही विराम लगने वाला है. क्योंकि, भारत की टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने मोबाइल नंबरों पर आने वाली ओटीपी को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को अब कॉमर्शियल मैसेज और ओटीपी से जुड़े ट्रेसबिलिटी नियम को लागू करने के लिए कह दिया है.

TRAI ने भारत के दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां Airtel, Vodafone-Idea, BSNL और Reliance-Jio को ओटीपी मैसेज की ट्रेसबिलिटी नियम लागू करने के लिए 1 दिसंबर तक का ही समय दिया है. हालांकि, TRAI टेलीकॉम कंपनियों को पहले भी 31 अक्टूबर तक का समय दे चुका है. लेकिन कंपनियों की मांग के बाद समय सीमा को बढ़ाया गया है. ऐसे में अब 1 दिसंबर से सभी टेलीकॉम कंपनियों को कॉमर्शियल मैसेज और ओटीपी को ट्रैक करने यानी कि ओटीपी कहां से भेजा गया है उनका पता लगाने के लिए ट्रेसबिलिटी नियमों को लागू करना होगा.

OTP आने में लग सकता है समय

वहीं, अगर 1 दिसंबर तक सभी टेलीकॉम कंपनियां इन नियमों को लागू कर देती है तो मोबाइल नंबरों पर OTP आने में समय लग सकता है. ऐसे में लाखों मोबाइल यूजर्स को बैंक, ई-कॉमर्स, सोशल मीडिया से जुड़े या फिर रिजर्वेशन जैसे कामों में OTP के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Tags:TRAI deadline for OTPstraceability rules for telecom operatorsTelecom Regulatory Authority of IndiaOne Time Password regulationscompliance deadline December 1 2024Airtel Vodafone Jio OTP issuesओटीपी के लिए ट्राई की समय सीमादूरसंचार ऑपरेटरों के लिए ट्रेसेबिलिटी नियमभारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरणवन टाइम पासवर्ड विनियमअनुपालन की समय सीमा 1 दिसंबर 2024एयरटेल वोडाफोन जियो ओटीपीTRAI New RulesTRAI OTP rule New rules for Jio Airtel VI Bsnl UsersNew Rule1 दिसंबर से नियमओटीपी का नियमजियो सिमएयरटेल यूजर्सवोडाफोन सिमस्कैम रोकने का तरीकामैसेज ओटीपीTech NewsTech news in HindiTRAI Ruleट्रेंडिंग न्यूजटेक्नोलॉजी न्यूजटेक्नोलॉजी पोस्टtechnologytechnology post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.