✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

वैलेंटाइन डे पर मिली प्यार करने की सजा, लड़की के परिवार वालों ने प्रेमी का किया ये हाल, पढ़िए पूरी खबर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:43:19 AM

मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): आज 14 फरवरी है और पूरी दुनिया प्यार के इस दिन को वैलेंटाइन डे के नाम से मान रही है. वही मुजफ्फरपुर में एक युवक को प्यार करने की ऐसी सजा मिली जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.  लड़की के परिवार वालों ने प्रेमी का सर काटने के बाद उसके शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया. घटना कांटी थाना इलाके के दामोदरपुर गुमटी नंबर 105 की है.  मृतक की पहचान करजा थाना इलाके के रूपबरा गांव निवासी प्रमोद पटेल के 18 वर्षीय पुत्र माही कुमार के रूप में हुई है.

क्या है मामला

माही दिल्ली में अपनी मौसी के पास रहकर अपने मौसे का कारोबार में हाथ बटाता था. वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से अपने गांव वापस आया था. मंगलवार को माही गांव से सिकंदरपुर में अपने दादी से मिलने आया. देर शाम मिलने के बाद वह फिर से गांव जा रहा था. इसी क्रम में उसका डेड बॉडी रेलवे ट्रैक पर पाया गया. घटना की सूचना जैसे ही परिवार वालों को मिली उसके बाद परिवार में चिखपुकार मच गया.  इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है.

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. इसके अलावा उसका सर धर से अलग भी कर दिया गया. जिससे ट्रेन दुर्घटना साबित हो सके. मृतक के पिता प्रमोद पटेल ने बताया कि गांव कि ही एक लड़की से उनके बेटा का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन लड़की का परिवार वाला नहीं चाहता था कि उनका बेटा लड़की से मिले या बातचीत करें. क्योंकि दोनों की जाति अलग-अलग है.  लड़की के परिवार वाले लगातार बेटे को हत्या की धमकी भी दे रहा था. कुछ दिन पहले भी लड़के और लड़की की परिवार के बीच में किसी बात को लेकर पंचायत में हुई थी. पंचायत के बाद फैसला लिया गया था कि माही गांव में नहीं रहेगा. इसी कारण से वह दिल्ली में अपनी मौसी के यहां रह रहा था. अभी कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से अपने गांव पहुंचा था और उसका सर कटा शव बरामद किया गया. इस मामले में मृतक के पिता प्रमोद पटेल ने लड़की समेत 9 लोगों के खिलाफ करजा थाने में प्राथमिक दर्ज कराई है.  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 

Tags:Bihar newsMuzaffarpur newsBihar crime newsValentine dayMurder in MuzaffarpurBihar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.