✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गोपालगंज: रेलवे और नेशनल डाक अधिकारी बनकर लूटपाट करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:59:13 AM

गोपालगंज(GOPALGANJ): गोपालगंज पुलिस ने राजधानी पटना और गोपालगंज समेत कई जिलों में रेलवे और नेशनल डाक अधिकारी बनकर नेशनल हाइवे पर लूटपाट करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 7 लूट और डकैती कांड का खुलासा करते हुए 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये अपराधी इतने शातिर हैं कि सरकारी अधिकारी बनकर हाइवे पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे.

पिछले कई दिनों से राजधानी और गोपालगंज समेत कई जिलों में राहगिरों से लूट की वारदात को अंजाम देकर अपराधी बेखौफ घूम रहे थे. इन बदमाशों ने गोपालगंज पुलिस की रात की निंद और दिन का चैन छिन लिया था. लेकिन अब ये पुलिस की गिरफ्त में हैं. गिरफ्तार इन लुटेरों पर आरोप है कि गोपालगंज में खाकी को खामोश करके दिन-दहाड़े लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देते थे.

बदमाशों की तलाश में थी पुलिस

पुलिस पिछले एक सप्ताह से गोपालगंज में हुए लूट में शामिल बदमाशों की तलाश में थी. पुलिस को जांच में पता चल चुका था कि लूट और डकैती की घटना में एक ही गिरोह के अपराधी हैं, जो खाकी को खामोश करके वारदात को अंजाम दे रहे हैं. दरअसल पुलिस को कल लीड मिली कि लुटेरा गैंग के सरगना रंजीत कुमार अपने चार सदस्यों के साथ बरौली-सीवान स्टेट हाइवे की तरफ बड़ी वारदात को अंजाम देने निकले हैं. सूचना मिलते ही एसपी स्वर्ण प्रभात ने सदर एसडीपीओ संजीव कुमार, बरौली एसएचओ अश्विनी तिवारी की टीम का गठन किया और पूर्वी चंपारण के डुमरियाघाट थाने के कल्याणपुर गांव के मास्टरमाइंड रंजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया. इसके साथ पूर्वी चंपारण के पकड़ी गांव के राजू महतो, खटोलवा गांव के शत्रुधन सहनी, पूर्वी चंपारण के रघुनाथपुर के जितेंद्र राम को गिरफ्तार किया गया.

लूट के कई सामान बरामद

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इन अपराधियों के पास से लूटे गये 2 मोबाइल, एटीएम कार्ड, एक ऑटोमेटिक चाकू और लूट में शामिल कार बरामद किये गए. सबसे बड़ी बात है कि ये लुटेरे सरकारी ऑफिसर बनकर वाहनों की जांच करने के नाम पर गाड़ियों को एनएच पर रोकते थे. उसके बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थें. गिरफ्तार सभी अपराधियों की लंबी-चौड़ी अपराधिक इतिहास है. एसपी के मुताबिक गैंग के मास्टरमाइंड पर सात से अधिक लूट और शराब तस्करी के आरोप हैं. राजधानी पटना के जीओ माइल्स बाइपास के पास 17 जनवरी को लूट की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद 19 जनवरी को पटना जंक्शन पर बैंककर्मी से लूटपाट की. 24 जनवरी को गोपालगंज बस स्टैंड में दो युवकों को लिफ्ट देने के नाम पर वाहन में बैठाकर लूटपाट की. एसपी ने कहा कि पुलिस टीम ने बेहतर काम किया, इसलिए टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत किया जायेगा.

Tags:GopalganjRobbery gangRailway and National Postal OfficerRobbery gang busted posing as Railway and National Postal Officers4 vicious criminals arrestedGopalganjnews

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.