✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गोपालगंज: नए साल को लेकर शराब तस्करी भी उफान पर, पुलिस ने 147 कार्टून विदेशी शराब किया बरामद

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:04:43 PM

गोपालगंज(GOPALGANJ): आगामी नए साल के आगमन को लेकर जहां आम लोग जश्न की तैयारी कर रहें हैं, वहीं नए साल के मौके पर शराब तस्कर भी शराब की होम डिलीवरी करने के लिए यूपी से शराब की बड़ी खेप की तस्करी कर रहे हैं. ताजा मामला कुचायकोट थाना के बलथरी चेक पोस्ट की है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. वहीं उत्पाद पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर का नाम मनोज कुमार पासवान है. वह गोपालगंज के फुलवरिया थाना के भगवानपुर गांव का निवासी है. यह शराब की तस्करी यूपी से गोपालगंज के बंजारी के लिए किया जा रहा था.

15 लाख रुपए बताई गई शराब की कीमत

इस मामले में उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चंद्र ने बताया कि यूपी से बिहार आने वाली सभी वाहनों की सघन तलाशी की जा रही थी. उसी दौरान एक ट्रक गलत दिशा से तेजी से भाग रहा था. उत्पाद पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और जब ट्रक की तलाशी ली गयी तो उसमें 147 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया. इस मामले में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. बरामद शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गयी है. गिरफ्तार तस्कर गोपालगंज के फुलवरिया थाना के भगवानपुर गांव का रहने वाला है. गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि इस शराब की तस्करी यूपी से गोपालगंज के बंजारी के लिए किया जा रहा था. वह शराब बंजारी के बबलू यादव को डिलेवर करना था.  बहरहाल, उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद शराब अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Tags:GopalganjLiquor smugglingpolice recovered 147 cartoons of foreign liquorLIQUOR BAN IN BIHARBIHAR NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.