✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

GOOD NEWS : यहां लाखों की गाड़ियां मिलेंगी हजारों में, सस्ती कार चाहिए तो तुरंत करें आवेदन 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:41:48 PM

गोपालगंज(GOPALGANJ): यदि आप सस्ते दर पर बाईक, स्कूटी, कार या ट्रक लेना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. शराबबंदी वाले बिहार में लाखों की गाड़ियां हजारों में मिलेंगी. लेकिन, इसके लिए पहले आवेदन करना होगा और फिर नीलामी की प्रक्रिया से गुजरना होगा. तस्वीरों में दिख रही लग्जरी गाड़ियां किसी गैरेज या कार के शो-रूम की नहीं है. बल्कि बिहार में शराबबंदी कानून के तहत जब्त किए गए वाहन हैं. जिसे यूपी-बिहार के चेकपोस्ट पर पकड़ा गया है. नई नियमावली के तहत पकड़े गए वाहनों की जिला स्तर पर ही नीलामी होने जा रही है. गोपालगंज में 218 वाहनों की नीलामी 24  और 25 फरवरी को होगी. छोटी-बड़ी 218 वाहनों की नीलामी के लिए सूची जारी कर दी गई है. 

कैसे करें आवेदन 

जिस वाहन को लेना होगा, उसके लिए विभाग के नाम से निर्धारित रेट की 20 फीसद रकम का डिमांड ड्राफ्ट और आवेदन उत्पाद विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार के मुताबिक आवेदन करने के लिए 20 फरवरी तक तिथि निर्धारित की गई है. आवेदन करनेवाले को ही बोली प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा और जो आवेदक सबसे अधिक बोली लगाएगा, उसे ही वाहन दिया जाएगा. 

वाहनों को खरीदने के लिए काफी संख्या में पहुँच रहे लोग 

वाहनों को खरीदने के लिए बिहार के साथ-साथ पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी ज्यादा संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं. नीलामी के लिए साइकिल, बाइक, कार, पिकअप, बोलेरो, एंबुलेंस, बस, ट्रक, नाव और बैलगाड़ी भी है. न्यूनतम दाम बेहद कम हैं. साइकिल के लिए 50 रुपए, बाइक के लिए एक हजार से 1500 रुपए तक, कार के लिए 10 हजार, ट्रक के लिए 30 हजार रुपए की कीमत है. 

Tags:biharpatnaVehicles worth lakhs will be available here in thousands

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.