✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

खुशखबरी! मंईयांओं के खाते में एक साथ भेजी गई दो किस्तें, जानिए किस जिलों में भेजी गई 5000 रुपये की राशि

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 27, 2026, 12:29:48 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड के कुछ जिलों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की मार्च महीने यानि की 20वीं किस्त तक भेजी जा चुकी है. पर अभी भी राज्य के कुछ ऐसे जिले हैं जहां जनवरी और फ़रवरी महीने की किस्त नहीं पहुंची थी. ऐसे में विभिन्न जिलों की मंईयां इंतज़ार में थी की आखिर कब उनके खाते में योजना की किस्त भेजी जाएगी. पर अब उन मंईयांओं का इंतज़ार खत्म हो चुका है क्योंकि आज से लाभुकों के खाते में योजना की किस्त भेजी जा रही है. ऐसे में आज से चतरा जिले की लभुकों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे. यहाँ एक साथ लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में जनवरी और फरवरी माह की कुल 5-5 हजार रुपये की राशि भेजी जा रही है. यानि की एक साथ मंईयां के खाते में 18वीं और 19वीं किस्त का भुगतान किया जा रहा है. बताते चले की राज्य की मंईयां को त्योहार के मौके पर यानि की रामनवमी के मौके पास योजना की किस्त का भुगतान किया जा रहा है. 

वहीं मिली जानकारी के अनुसार राज्य की वैसी लाभुकों को किस्त की राशि भेजी गई है, जिन्होंने DBT की प्रक्रिया पूरी कर ली है. साथ ही उनका सत्यापन भी पूरा हो चुका है. इसके अलावा आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक है और इससे पूर्व उन्हें योजना की किस्त, उनके खाते में भेजी जा चुकी है. 

अगर आप अपनी योजना से जुड़ी कोई जानकारी लेना चाहते है तो ऐसे में आप मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक website पर जा कर अपने स्टेटस को चेक कर सकते है. जिसमें आधार कार्ड नंबर से आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी. आपकी कब तक की किस्त भुगतान हुई और आगे किस डेट में पैसा भेजा जाएगा.

Tags:Maiyan Samman Yojanamaiya samman yojanamaiyan samman yojana latest updatemaiyan yojana latest updatemaiyan samman yojana big updatemaiyan yojana big updatemaiyan yojana 18th kistmaiyan yojana 19th kistmaiyan yojna 18th and 19th installmentlatest newsbig newstop newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.