✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

खुशखबरी! घर के राशन में अब होगी बड़ी बचत, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट जैसी चीजों के घटेंगे दाम

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:57:01 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही जैसे हर जगह बम्पर डिस्काउंट की बौछार लग जाती है, ठीक उसी तरह अब आपके अब आपके बजट में भी डिस्काउंट के चार हंद लगने वाले हैं. दरअसल दुर्गापूजा-दिवाली के पहले सामान सस्ता होने का वादा मोदी सरकार ने निभा दिया है. 22 सितंबर से आमलोगों की जरूरतों से जुड़े कई सामान सस्ते हो जायेंगे. सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर यानि की GST के नए रेट्स का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जो 22 सितंबर से पूरे देश में प्रभावी होंगे. यह नोटिफिकेशन 28 जून 2017 की पुरानी अधिसूचना का स्थान लेगा.

इस बड़े बदलाव का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, जहां 28% स्लैब में आने वाले ज्यादातर उत्पादों को 18% कैटेगरी में लाया गया है. वहीं 12% वाले प्रोडक्ट्स को 5% कैटेगरी में कर दिया गया है. कुछ 18% टैक्स वाले फूड आइटम्स को भी 5% कैटेगरी में शामिल किया गया है, जिसका फायदा ग्राहकों को टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, डिटर्जेंट जैसे रोजमर्रा के सामानों पर मिलेगा. 

इसी तरह AC, कार, बाइक और टीवी जैसे प्रोडक्ट्स के दाम में भी कमी आएगी, जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ हल्का होगा. एक्सपर्ट्स का कहना है कि टैक्स रेट्स में कमी का सबसे बड़ा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा. कंपनियों को इस बात की निगरानी करनी होगी कि वे जीएसटी दरों में हुई कमी का पूरा लाभ ग्राहकों को दें और कीमतों में पारदर्शिता बनाए रखें.    

किन सामानों पर कितनी लगेगी GST 

अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर (UHT) दूध - Nil
गाढ़ा दूध - 5%
मक्खन, घी, मक्खन तेल, डेयरी स्प्रेड - 5%
पनीर (चीज़) - 5%
छेना या पनीर (प्री-पैकेज्ड और लेबल्ड) - Nil
ब्राज़ील नट्स (सूखे) - 5%
अन्य सूखे मेवे (बादाम, हेज़लनट, चेस्टनट, पिस्ता, पाइन नट्स आदि) - 5%
खजूर, अंजीर, अनानास, एवोकाडो, अमरूद, आम (सूखे) - 5%
खट्टे फल (संतरे, मैंडरिन, ग्रेपफ्रूट, नींबू, लाइम, सूखे) - 5%
अन्य सूखे फल और मेवा मिश्रण (इमली को छोड़कर) - 5%
माल्ट (भुना हुआ या बिना भुना हुआ) - 5%
स्टार्च, इनुलिन - 5%
सब्जी रस, अर्क, अगर, गाढ़ा करने वाले पदार्थ - 5%
बीड़ी रैपर पत्तियां (तेंदू पत्ता) - 5%
भारतीय कत्था - 5%
सूअर और मुर्गी की चर्बी - 5%
गोजातीय, भेड़, बकरी की चर्बी - 5%
लार्ड स्टीयरिन, लार्ड तेल, टैलो तेल - 5%
मछली और समुद्री स्तनधारियों के तेल - 5%
ऊन ग्रीस, लैनोलिन - 5%
अन्य पशु वसा और तेल - 5%
हाइड्रोजनीकृत पशु या सूक्ष्मजीव वसा और तेल - 5%
मार्जरीन, लिनॉक्सिन - 5%
रासायनिक रूप से संशोधित वसा और तेल - 5%
ग्लिसरॉल (कच्चा) - 5%
सब्जी मोम, मधुमक्खी मोम, स्पर्मासेटी - 5%
डिग्रास और मोम/वसा के अवशेष - 5%
सॉसेज और समान मांस उत्पाद - 5%
संरक्षित मांस और मछली - 5%
मांस, मछली, क्रस्टेशियन्स के अर्क और रस - 5%
परिष्कृत चीनी (स्वादयुक्त, रंगीन, क्यूब्स) - 5%
अन्य शर्करा, सिरप, कारमेल - 5%
शुगर कन्फेक्शनरी - 5%
कोकोआ मक्खन, वसा, तेल - 5%
कोकोआ पाउडर - 5%
चॉकलेट - 5%
माल्ट अर्क, खाद्य तैयारियां - 5%
पास्ता, नूडल्स, कूसकूस - 5%
पेस्ट्री, केक, बिस्कुट और अन्य बेकर्स वेयर - 5%
कॉर्न फ्लेक्स, बुलगर गेहूं, FRK - 5%
केक, बिस्कुट, पेस्ट्री (रोटी को छोड़कर) - 5%
एक्सट्रूडेड नमकीन उत्पाद - 5%
पिज्जा ब्रेड - Nil
रोटी, चपाती, खाखरा - Nil
सिरका या एसिड में संरक्षित सब्जियां - 5%
टमाटर और मशरूम संरक्षित - 5%
जैम, जेली, मार्मलेड - 5%
नारियल पानी (पैकेज्ड) - 5%
कॉफी, चाय अर्क, चिकोरी - 5%
खमीर, बेकिंग पाउडर - 5%
सॉस, मसाले, सीज़निंग - 5%
सूप और शोरबा - 5%
आइसक्रीम, खाद्य बर्फ - 5%
पराठा, परोट्टा, अन्य भारतीय ब्रेड - Nil
टेक्सचराइज़्ड वेजिटेबल प्रोटीन (सोया बारी), दालों से बनी बारी जैसे मूंगोड़ी और बैटर - 5%
नमकीन, भुजिया, मिश्रण (पैकेज्ड) - 5%
पान मसाला - 40%
मधुमेह खाद्य पदार्थ - 5%
पेयजल (20 लीटर की बोतलें) - 5%
पानी (खनिज, एरेटेड, बिना स्वाद, बिना चीनी) - 5%
सभी स्वादयुक्त या मीठे पानी (एरेटेड सहित) - 40%
अन्य गैर-अल्कोहलिक पेय - 40%
पौधों पर आधारित दूध पेय - 40%
सोया दूध पेय - 5%
फल का गूदा या फल रस आधारित पेय (गैर-कार्बोनेटेड) - 5%
कार्बोनेटेड फल पेय - 40%
दूध युक्त पेय - 5%
कैफीनयुक्त पेय - 40%
कच्चा तंबाकू, तंबाकू अवशेष - 40%
सिगार, चेरोट, सिगरिलोस, सिगरेट - 40%
बीड़ी - 18%
अन्य निर्मित तंबाकू और विकल्प - 40%
तंबाकू/निकोटीन उत्पाद (बिना दहन के लिए साँस लेने वाले) - 40%
मार्बल और ट्रैवर्टीन ब्लॉक - 5%
ग्रेनाइट ब्लॉक - 5%
सीमेंट (पोर्टलैंड, एल्यूमिनस, स्लैग आदि) - 18%
कोयला, ब्रिकेट्स, कोयले से बने ठोस ईंधन - 18%
लिग्नाइट (जेट को छोड़कर) - 18%
पीट (पीट लिटर सहित) - 18%
एनेस्थेटिक्स - 5%
पोटेशियम आयोडेट - 5%
भाप (स्टीम) - 5%
आयोडीन - 5%
मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन - 5%
सल्फ्यूरिक एसिड - 5%
नाइट्रिक एसिड - 5%
अमोनिया - 5%
मेडिकल ग्रेड हाइड्रोजन पेरोक्साइड - 5%
माइक्रोन्यूट्रिएंट्स - 5%
जिबरेलिक एसिड - 5%
प्राकृतिक मेन्थॉल - 5%
मेन्थॉल डेरिवेटिव्स (DTMO, DMO, पेपरमिंट तेल आदि) - 18%
दवाएं और औषधियां (अगाल्सिडेज़ बीटा, इमिग्लुसेरेज़ आदि) - Nil
सभी अन्य दवाएं और औषधियां - 5%
ग्रंथियां और अन्य चिकित्सीय अंग - 5%
पशु रक्त, एंटीसेरा, विष - 5%
औषधियां (आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक आदि) - 5%
वैडिंग, गॉज़, पट्टियां - 5%
फार्मास्युटिकल सामान - 5%
टैल्कम पाउडर, फेस पाउडर - 5%
हेयर ऑयल, शैंपू - 5%
टूथपेस्ट, डेंटल फ्लॉस - 5%
शेविंग क्रीम, आफ्टरशेव - 5%
टॉयलेट साबुन - 5%
हस्तनिर्मित मोमबत्तियां - 5%
सिलिकॉन वेफर्स - 5%
फीडिंग बोतलें - 5%
रियर ट्रैक्टर टायर - 5%
सर्जिकल रबर दस्ताने - 5%
इरेज़र - Nil
रबर बैंड - 5%
चमड़ा - 5%
हैंडबैग, पर्स - 5%
खेलों के दस्ताने - 5%
लकड़ी की मूर्तियां - 5%
पेपर बैग - 5%
कालीन - 5%
टोपी - 5%
छतरियां - 5%
टेलीविजन - 18%
एसी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज - 18%
सिलाई मशीन - 5%
मोटरसाइकिल (350cc तक) - 18%
मोटरसाइकिल (350cc से ऊपर) - 40%
कार - 18%
SUV और लक्जरी कारें - 40%
इलेक्ट्रिक वाहन - 5%
स्कूटर और मोपेड - 18%
बसें और ट्रक - 18%
सैलून, स्पा - 5%
जिम और योग स्टूडियो - 5%
शैक्षिक सेवाएं (कक्षा 12 तक) - Nil
होटल (₹1,001-₹7,500 किराया) - 5%
सिनेमा टिकट (₹100 तक) - 5%
बीमा प्रीमियम - Nil

Tags:gstgst newsgt reformgst ki khabarkitna lagega gstgst slabgsttrending newslatest newsbig newsviral newslatest trending newslatest viral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.