✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नए साल पर मिल सकती है महंगाई से राहत, CNG-PNG सस्ती होने के बाद LPG भी हो सकती है सस्ती

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:31:20 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): नया साल 2026 आम लोगों के लिए राहत भरी खबर ला सकता है. सरकार ने 1 जनवरी 2026 से CNG और PNG की कीमतों में 2 से 3 रुपये प्रति यूनिट की कटौती करने का फैसला लिया है. इसके बाद घरेलू LPG सिलेंडर के दाम घटने की उम्मीद भी बढ़ गई है.

फिलहाल देश के बड़े शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है, जबकि उज्ज्वला योजना के तहत इसकी कीमत करीब 503 रुपये है. कोलकाता में सिलेंडर 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये का है. वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में करीब 1580 रुपये, कोलकाता में 1684 रुपये, मुंबई में 1531 रुपये और चेन्नई में 1739 रुपये है.

महंगाई में राहत की एक बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है, जो कई सालों में सबसे निचला स्तर माना जा रहा है. इस साल तेल की कीमतों में करीब 21 फीसदी की कमी दर्ज की गई है.

विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चा तेल सस्ता होने से रिफाइनिंग लागत कम होती है और इसका फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंच सकता है. अगर तेल की कीमतें इसी तरह स्थिर रहीं, तो 2026 की शुरुआत में LPG के साथ-साथ CNG और PNG के दामों में भी राहत मिल सकती है.

Tags:LPGLPG latest newsCNGCNG price hikeLPG price hikeCNG latest newsprice cuts for CNG and PNGprice cuts for CNGprice cuts for PNGlatest newsbig newsbreaking newsbig breakingviral newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.