✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

छात्रों के लिए खुशखबरी, IIT एडमिशन में लागू होगा स्पोर्ट्स कोटा, आईआईटी मद्रास ने किया लागू  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:22:20 AM

टीएनपी डेस्क(Tnp desk):- खेलकूद जिंदगी का अहम हिस्सा है, या जिंदगी के निर्माण और आगे बढ़ने में एक सहायक के तौर पर काम करता है. लेकिन, आज भी घर में पढ़ाई की तुलना में खेल को ज्यादा तरजीह नहीं दी जाती है. मीडिल क्लास फैमली में तो बच्चों को पढ़ाई के लिए ज्यादा दबाव बनाया जाता है. लेकिन, अब यही खेल छात्रों को आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला दिलायेगी. यानि खेल एक जरिए और सहायक बनेगा देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेने के लिए. खेल किस कदर जरुरी है और क्या इसकी अहमियत देनी चाहिए, वक्त के साथ इसके बदलाव बयार बह निकली है. खुशी की बात तो ये है कि इस साल ही आईआईटी एडमिशन में स्पोर्ट्स कोटा लागू किया जा रहा है. इसके लिए आईआईटी मद्रास ने नई वेबसाइट लॉन्च कर दी है. 

IIT मद्रास ने लागू किया 

IIT मद्रास ने इसकी शुरुआत कर डाली है और इसका नाम दिया है स्पोर्ट्स एक्सीलेंड एडमिशन. इसे आईआईटी मद्रास के यूजी कोर्सेज में लागू किया जा रहा है. इसके लिए संस्थान ने बीटेक के हर ब्रांच में सीटें  बढ़ाने का फैसला लिया है. हर ब्रांच में दो सुपरन्यूमररी सीट बढ़ेगी. इनमें से एक-एक सीट लड़कियों के लिए आरक्षित होगी. इस कोटा के लिए काउंसलिंग अलग से होगी.स्पोर्ट्स कोटा का फायदा लेने के लिए स्टूडेंट्स को पहले जेईई मेन क्वालिफाई करने के बाद जेईई एडवांस्ड देना होगा. फिर जेईई एडवांस्ड 2024 रैंक लिस्ट में जगह बनानी होगी. इसके साथ ही आईआईटी दाखिले के लिए 12वीं/ इंटरमीडिएट में जरूरी मिनिमम मार्क्स होने भी जरूरी हैं.

खेल में मिला मेडल करेगा मदद 

स्पोर्ट्स कोटा के जरिए दाखिले के लिए जरूरी ये होगा कि छात्र पिछले चार साल में कम से कम एक बार किसी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में एक मेडल जीता हो. सफलता के अनुसार आपको प्वाइंट्स दिया जाएगा. इसके फायदा लेने के लिए नेशनल लेवल स्पोर्ट्स कंपीटिशन में गोल्ड जीतने वालों को 35 प्वाइंट्स मिलेंगे, जबकि सिल्वर के लिए 25 और  ब्रॉन्ज के लिए 15 प्वाइंट्स दिया जाएगा. जबकि इंटरनेशनल लेवल इंवेट में गोल्ड के लिए 100 प्वाइंट्स, सिल्वर के लिए 90, ब्रॉन्ज के लिए 80 और सिर्फ भाग लेने वालों को 50 प्वाइंट्स मिलेंगे.
इन स्कोर्स के आधार पर संस्थान अलग से एक स्पोर्ट्स रैंक लिस्ट तैयार करगी . इसके आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा. परीक्षाएं JEE Mains और JEE Advanced ही होंगी

Tags:Good news for studentssports quota implemented in IIT admissionIIT admision sports quotaIIT admision in sports quotaIIT admision newsIIT JEE examIIT JEE exam latest newseducation newsiit admission 2024 sports quota seatsiit admission 2024IIT admission newsIIT-JEE Admission newsIIT-JEE admission newsIIT JEE admission 2024

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.