☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी! इस दिन खाते में आएगी PM किसान की 20वीं किस्त, सरकार ने कंफर्म किया डेट

अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी! इस दिन खाते में आएगी PM किसान की 20वीं किस्त, सरकार ने कंफर्म किया डेट

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : लंबे इंतजार के बाद अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी आ गई है. पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त को लेकर सरकार ने डेट कंफर्म कर दिया है. सरकार की ओर से बताया गया है कि अगस्त के पहले हफ्ते (2 अगस्त) में पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त अन्नदाताओं के खाते में भेज दी जाएगी. पीएम मोदी 2 अगस्त को लगभग 20,500 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी 2 अगस्त को वाराणसी से किसान योजना की 20वीं किस्त  जारी करेंगे. यह लेनदेन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत किया जाएगा.

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट के ज़रिए बताया - अब और इंतज़ार नहीं! प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से सीधे आपके खाते में पहुँच जाएगी. पोस्ट में आगे लिखा है कि किसान भाइयों और बहनों, जैसे ही आपके मोबाइल पर मैसेज टोन सुनाई दे, समझ लीजिए कि आपके खाते में किसान सम्मान की राशि आ गई है.

निपटा लें ये जरूरी काम

जिन किसानों ने फार्मर आईडी नहीं बनवाई है. ऐसे में उनको सलाह दी जाती है कि वे तुरंत किसान रजिस्ट्रेशन करवा लें. इसके अलावा ई-केवाईसी भी जरूरी है. इसके बिना पैसा नहीं मिलेगा. आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करना भी जरूरी है. साथ ही यह भी चेक कर लें कि आपने पीएम किसान योजना के लिए जो जानकारी दी है, वह आधार कार्ड के मुताबिक है या नहीं. अगर ऐसा नहीं है तो पैसा नहीं मिलेगा.

इन कारणों से भी अटक सकती है पीएम कियान योजना की राशि

  • ​अधूरी ई-केवाईसी, आधार-बैंक लिंक न होने, लाभार्थी सूची में नाम न होने और जमीन का रिकॉर्ड अपडेट न होने के कारण भी किसानों की किस्त अटक सकती है.
  • ​pmkisan.gov.in पोर्टल पर तुरंत ई-केवाईसी पूरा करें. अपना नाम सूची में है या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए “लाभार्थी स्थिति” की जांच करें. आधार और बैंक खाते का विवरण अपडेट और लिंक होना चाहिए. भूमि रिकॉर्ड डिजिटल होना चाहिए और राज्य पोर्टल पर सत्यापित होना चाहिए.
Published at:31 Jul 2025 05:20 AM (IST)
Tags:pm kisan 20th kistpm kisan 20th kist datepm kisan 20th kist updatepm kisan 20th kist date 2025pm kisan yojana 20th kistpm kisan 20th kist kab aayegipm kisan 20th kist release datepm kisan samman nidhi 20th kistpm kisan 20th kist installment 2025kisan ki 20th kistpm kisan 20 kist20th kist pm kisan samman nidhi datekisan ki 20th kist kabpm kisan 20vi kistpm kisan kistkisan samman nidhi 20th kistpm kisan kist newspm kisan yojana 20th listpm kisan 20 kist kab aayegipm kisan yojanapm kisan samman nidhi yojanapm kisan samman nidhipm kisan yojana new updatepm kisanpm kisan yojana 20th installment datepm kisan yojana 20th installmentkisan samman nidhi yojanapm kisan samman nidhi yojana onlinekisan samman nidhi yojnapm kisan samman nidhi yojnapm kisan 20 kist kab aayegipm kisan 20th installment datepm kisan 20th installmentpm kisan yojana 20 kist kab aayegipm kisan yojana 2025pm kisan 20th installment date 2025 new updatepm kisan new updatepm kisan 20th installment date 2025kisan samman nidhi updatepm kisan latest updatepm kisan 20th kist installment 2025pm kisan 20 installment datepm kisan 20th installment date 2025 kab aayegapm kisan samman nidhi installmentkisan samman nidhi installmentpm kishan 20th installment datethenewspostbihar newsjharkhand newslocal newsPM Kisan Yojana 20th InstallmentPm kisan samman nidhi 20th installmentpm kisan yojana updatespm kisan payment schedulePM Kisan 2000 rupees AugustPM Kisan e-KYC updateFarmer Registry PM KisanPM Kisan status checkPM Kisan latest newsPM Kisan 20th installment release datePM Kisan 20th installment in AugustPM Kisan ke paise kab aayengekab aayenge PM Kisan 20th installmentकिसान सम्मान निधिपीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्तपीएम किसान 20वीं किस्त कब आएगीपीएम किसान योजना किस्त तारीखपीएम किसान योजना अपडेट्सपीएम किसान के पैसे कब आएंगे
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.