✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

2.88 करोड़ राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, एक साथ एडवांस में मिलेंगे तीन महीने का राशन

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:18:09 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड में राशन उठाने वाले कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है. अब उन्हें एक साथ तीन महीने का राशन एडवांस में देने की घोषणा हुई है. खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि राज्य के 2.88 करोड़ कार्डधारियों को जून, जुलाई और अगस्त तीन महीने का राशन एक साथ देने का फैसला किया है. यह फैसला आगामी भीषण गर्मी और मानसून के दौरान आपदा की स्थिति को देखते हुए लिया गया है. आगामी भीषण गर्मी और मानसून की गंभीरता को देखते हुए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत 2.88 करोड़ राशन कार्डधारियों को एक साथ तीन महीने का राशन दिया जाएगा, ताकि आपदा के समय भी कोई भूखा न सोए.

किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए

खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने साफ कहा है कि गरीबों के साथ अन्याय किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वे खुद ही वितरण कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे. इसके साथ ही खाद्य आपूर्ती मंत्री ने कहा कि लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने सभी डीएसओ, एफसीआई के अधिकारियों की आपात बैठक बुलाने का निर्देश दिया है, जिसमें तीन माह के अनाज का उठाव, गोदामों की उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था और राशन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे. इसके साथ ही खास निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी अनाज सड़ना नहीं चाहिए और हर लाभुक को सही मात्रा और गुणवत्ता वाला राशन मिलना चाहिए.

Tags:Good news for 2.88 crore ration card holdersration card holdersration cardwhite ration card holdersghost ration card holdersotp problems to ration card holdersration card online applyone nation one ration card kaise banayewhite ration cardration card kycration card onlineration card updatebe alert ration card holdersfree ration for card holdersration card new updatesupply ration card holderodisha ration cardsration card apply kaise karengood news to telangana ration card holdersthree months' ration will be available in advancethree month advance rice to ration card holderfree ration to new ration card holdersration distribution to new ration card holders10kgs free rice to new ration card holdersfree rationadvance ration distributionfree ration in telangana10kgs free ration in telanganaration card karnatakaration card keise check karenew ration card2025 ration cardbpl ration card 2025ration for bpl cardbpl card ration news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.