✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

खुशखबरी! बिहार सरकार का महिलाओं को रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा, दो दिन तक फ्री में मिलेगी बस सेवा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:54:29 AM

पटना(PATNA):रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए पिंक बस और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दो दिनों तक देने का ऐलान किया है.पहले यह सुविधा केवल रक्षाबंधन के दिन यानी आज के लिए घोषित की गई थी, लेकिन अब इसे कल तक बढ़ा दिया गया है.

दो दिन तक फ्री में मिलेगी बस सेवा

सरकार के इस फैसले के तहत पटना में चलने वाली सिटी बस और पिंक बस के साथ-साथ पूरे बिहार में संचालित पिंक बसों और सिटी बसों में महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा. वे आज और कल दोनों दिन बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी. परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि वे निःशुल्क और सहज यात्रा का लाभ उठा सके.

सरकार के फैसले पर महिलाओं में खुशी 

स्थानीय महिला यात्रियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह न केवल आर्थिक रूप से मददगार है, बल्कि त्योहारी माहौल में उन्हें बेझिझक सफर करने का अवसर भी देता है.

Tags:Goverment of biharPink busRakshabandhan gift for bihars womenTrending newsViral newsBiharPatnaFree bus ride in bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.