✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भगवान ने मुझे बेटी का सुख नहीं दिया था, लेकिन...दलित बिटिया के पिता बने मंत्री मंगल पांडे और कर दिया कन्यादान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:27:34 PM

सिवान(SIWAN): सिवान जिले के आंदर प्रखंड के पतार गांव में गुरुवार को एक भावुक पल तब सामने आया, जब बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने एक पिता की भूमिका निभाते हुए बेटी का कन्यादान किया. वीरेंद्र राम और श्रीकांति देवी की पुत्री मीरा कुमारी का विवाह सोनकरा गांव के रितेश कुमार (पुत्र राजेंद्र राम व उर्मिला देवी) से संपन्न हुआ. विवाह में मंत्री पांडेय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत कन्यादान की रस्म निभाई.

दलित बिटिया के पिता बने मंत्री मंगल पांडे 

मंत्री पांडेय ने इस अवसर पर कहा भगवान ने मुझे बेटी का सुख नहीं दिया था, लेकिन वीरेंद्र राम ने यह अवसर देकर मेरी वर्षों पुरानी अधूरी इच्छा पूरी कर दी. वे पूरे परिवार के साथ शादी में मौजूद रहे और विवाह को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

पूरी रीति रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई शादी

शादी समारोह में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, सिवान के जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश, एसपी मनोज कुमार तिवारी समेत जिले और प्रखंड के कई अधिकारी ‘सराती’ बनकर शामिल हुए. पूरा माहौल पारंपरिक रस्मों, आशीर्वाद और भावुक पलों से सराबोर रहा.

 मुद्दे पर हुई राजनीतिक बहसबाजी

हालांकि इस मानवीय पहल पर राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई. विपक्ष ने सवाल उठाया कि जब शुभ लग्न नहीं था, तब विवाह क्यों कराया गया और क्या एक ब्राह्मण होकर मंत्री ने हिंदू परंपरा का उल्लंघन किया? इस पर मंत्री पांडेय की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. गांव और आसपास के लोगों ने इस कदम की सराहना की और कहा कि यह समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है कि “बेटी सिर्फ अपने माता-पिता की नहीं, बल्कि पूरे समाज की होती है.

Tags:mangal pandey ministerminister mangal pandeymangal pandey minister biharbjp minister mangal pandeybihar minister mangal pandeyhealth minister mangal pandeyminister mangal pandey commentsbihar health minister mangal pandeymangal pandeymangal pandey interviewmangal pandey asibjp mangal pandeymangal pandey bjpmangal pandey latest newsmangal pandey newsmangal pandey nitish kumarmangal pandey ki kahanimangal pandey bjp leaderbjp leader mangal pandeymangal pandey speechTrending newsViral newsSiwanBihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.