✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

प्रेमिका को पहले कराई शॉपिंग, फिर दबा दिया गला, प्रेमिका की मौत  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:20:22 PM

भागलपुर(BHAGALPUR): यूं तो आपने प्रेम प्रसंग की कई कहानियां सुनी होगी, प्रेमी और प्रेमिका अपने प्यार को पाने के लिए कई हदों को पार कर जाते हैं. लेकिन एक प्रेमी जोड़े की दास्तान कुछ अलग ही कहानी बयां करती है. इस प्रेम प्रसंग में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद जहर खा लिया. माजरा सिर्फ इतना था कि भागलपुर में प्रेम प्रसंग में प्रेमी जोड़े में शादी को लेकर बहस हो गई, जिसका अंजाम प्रेमिका को मौत से चुकाना पड़ा.

दरअसल, प्रेमी ने प्रेमिका के साथ रेप करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया. यह प्रेम कहानी पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. बताते चलें कि खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी वहीयार में लोगों ने एक लड़का और लड़की को अचेत अवस्था में पाया. लड़की की मौत हो चुकी थी. लड़के की सांस चल रही थी. लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.

बहस के बाद दबा दिया गला

डीएसपी मुख्यालय सुनील पांडे के मुताबिक 35 वर्ष के लड़के पंकज उर्फ कन्हैया और लड़की खुशबू के बीच 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग था. प्रेमी कन्हैया ने अपनी प्रेमिका को मिलने के बहाने बुलाकर रात में गला दबाकर हत्या कर दी और जहर खाकर अपनी जान की आहुति भी देनी चाही. उन्होंने बताया कि इस दौरान खरीक बाजार में दोनों रुके थे. दोनों ने कपड़े की खरीदारी की और फिर दोनों में बहस हुआ और बात शादी तक पहुंची तो लड़के ने इनकार कर दिया. इसके बाद लड़की ने गले में गमछा डाल खुदकुशी की धमकी दी तो लड़के ने गुस्से से उसका गमछा खींच दिया. इससे लड़की का गला दब गया और उसकी मौत हो गई. इसके बाद लड़के ने भी जहर खा लिया. मौके पर पुलिस बल ने पहुंचकर प्रेमिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रेमी को अपने हिरासत में लेकर अस्पताल में इलाज करा रही है. लड़के ने कैमरे पर पूरे मामले को कबूल किया है. उसने कहा कि लड़की गलत थी इसलिए मार दिया.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.