✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

असम से अपहरण कर बेची गई युवती को सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया से किया गया बरामद, ग्राहक युवती के लिए बना देवदूत

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:59:21 AM

सीतामढ़ी(SITAMARHI): सीतामढ़ी में रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया. एसपी हरकिशोर राय के निर्देश के आलोक में नगर थाना की पुलिस ने सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में छापेमारी करते हुए देह व्यापार में लिप्त एक युवती को बरामद किया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, असम से उक्त लड़की को एक माह पूर्व अपहरण करके सीतामढ़ी में बेच दिया गया था, जिससे देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था. इसी बीच 28 फरवरी को पहुंचे एक ग्राहक को युवती ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद ग्राहक ने लड़की के परिजन के नंबर पर कॉल कर जानकारी उपलब्ध कराईं.

उसके बाद असम से बिहार पहुंचे युवती के परिजनों ने सीतामढ़ी पुलिस से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को रेड मारकर रेड लाइट एरिया में घर के अंदर बनाए गए तहखाने से उक्त युवती को बरामद कर लिया है.

Tags:Girl kidnapped and sold from Assam was recoveredSitamarhi red light areacustomer became an angel for the girlSitamarhi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.