✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हिजाब पर राहुल गांधी के समर्थन करने पर भड़के गिरिराज सिंह, कहां - देश में सामाजिक सोहार्द बिगाड़ना चाहते हैं राहुल 

BY -
Shivpujan Singh CR
Shivpujan Singh CR
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:05:47 PM

बेगूसराय-  लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से हिजाब विवाद खड़ा होता दिखाई दे रहा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यूपी में अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छात्राओं से मुलाकात की. उनसे जब हिजाब से जुड़ा सवाल  पूछा गया तो राहुल गांधी ने इस पर यही कहा कि महिला जो पहनना चाहती है, वो खुद तय करे.. 

राहुल गांधी पर भड़के गिरिराज सिंह 

राहुल के इस बयान के बाद अब सियासत भी तेज हो गयी है. भारतीय जानता पार्टी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  इस पर जमकर हमला राहुल गांधी पर बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व्याकुल भारत है. उन्हें लग रहा है कि एक देश में एक कानून नहीं रहे.
गिरिराज सिंह ने राहुल पर भडकते हुए कहा कि एक देश में सामाजिक, सौहार्द नहीं रहे, इसलिए वह दूसरों को भड़काने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि यह कानून का देश है. कानून से काम चलता है और यही काम करेगा. राहुल गांधी वोट के खातिर व्याकुल भारत हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी किसी को कह देंगे कि यह पहनो, किसी को कह देंगे वह पहनो, लेकिन देश व्यवहार और कानून से चलेगा. राहुल गांधी के हिसाब से नहीं चलने वाला है.उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पार्टी का अस्तित्व नहीं रहा इसलिए इस तरह की बयान दे रहे हैं. 

हिजाब पर राहुल ने क्या कहा था ?

 दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जब एक छात्रा ने राहुल गांधी से पूछा कि अगर वह भविष्य में देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो ऐसे में महिलाओं के हिजाब पहनने को लेकर उनकी क्या राय है? इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि उनका मानना है कि महिलाएं जो भी पहनना चाहती हैं, वो पहनने का उनका पूरा अधिकार है. ये पूरी तरह से महिलाओं पर निर्भर करता है .

 

Tags:Giriraj Singh angry over Rahul Gandhi's support on HijabAMU Rahul Gandhi support on HijabGiriraj Singh angry over Rahul GandhBegusarai Giriraj singh on rahul gandhi HijabGiriraj singh on rahul gandhi statement

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.