मुंबई(MUMBAI): मुंबई में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब ट्रैफिक जाम से परेशान एक महिला ने सड़क पर ही महाराष्ट्र सरकार के मंत्री Girish Mahajan को खरी-खोटी सुना दी.महिला ने जिस अंदाज में मंत्री की क्लास लगाई.उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पास न होने के विरोध में मुंबई में वर्ली डोम तक एक बड़ा मोर्चा निकाला गया.इस दौरान शहर की कई प्रमुख सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया.
इसी दौरान ट्रैफिक में फंसी एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा.महिला ने मौके पर मौजूद मंत्री गिरिश महाजन से सीधे सवाल किया कि जब पास में खाली मैदान मौजूद है, तो सड़क पर प्रदर्शन कर आम लोगों को परेशान क्यों किया जा रहा है.
वायरल वीडियो में महिला साफ तौर पर कहती नजर आ रही है— “जो कहना है, खाली मैदान में जाकर कहिए… यहां से हटिए, सड़क जाम मत कीजिए… सैकड़ों लोग ट्रैफिक में फंसे हुए हैं.
महिला की इस तीखी प्रतिक्रिया ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया.
यह मामला उस समय सामने आया है जब 11 अप्रैल को लोकसभा में संविधान संशोधन से जुड़ा महिला आरक्षण विधेयक पास नहीं हो पाया.मतदान में 298 वोट समर्थन में और 230 विरोध में पड़े, लेकिन जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका.
मुंबई में विरोध प्रदर्शन के बीच आम जनता की परेशानी और गुस्से की यह तस्वीर अब बहस का मुद्दा बन गई. सवाल यह है कि क्या राजनीतिक विरोध के नाम पर आम लोगों को इस तरह परेशान करना सही है?