✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जर्मनी के मंत्री पेमेंट सिस्टम यूपीआई के हुए मुरीद, मिर्च खरीद कर किया ऑनलाइन भुगतान

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:19:05 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK) जर्मनी के मंत्री इस बात को देखकर काफी खुश हुए कि भारत में ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम इतना इजी और सार्वजनिक है. उन्होंने इसका प्रयोग कर सामान खरीदा.

UPI से जर्मनी के मंत्री ने मिर्ची की कीमत का किया भुगतान

जर्मनी के संघीय डिजिटल और परिवहन मंत्री वोलकर विसिंग भारत की यात्रा पर हैं. उन्होंने दिल्ली के एक बाजार में सब्जी खरीदी. सब्जी में उन्होंने हरी मिर्ची खरीदी. इस दौरान उन्होंने यूपीआई अकाउंट से सब्जी वाले को इसका भुगतान किया. जर्मन दूतावास ने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है जिसमें मंत्री को मिर्ची खरीदते हुए दिखाया गया है.

जर्मनी के मंत्री की क्या रही प्रतिक्रिया

भारत स्थित जर्मन दूतावास ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मिर्ची खरीद कर जर्मनी के मंत्री इतने खुश हुए कि वे इस ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम यूपीआई के मुरीद हो गए. उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में पूरी दुनिया में एक उदाहरण है. उन्होंने खुशी भी व्यक्त की और आश्चर्य भी जताया की इतने छोटे स्तर पर डिजिटल पेमेंट (UPI) स्वीकार भी किया जा रहा है. मालूम हो कि भारत में यूपीआई के माध्यम से खरीद बिक्री का काम तेजी से बढ़ा है. भारत के बाहर थाईलैंड सिंगापुर में भी यूपीआई को सरकारी स्तर पर मान्यता प्राप्त है.

Tags:GermanyUPIpayment system UPI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.