✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

क्या वाकई बदल गया गैस सिलेंडर बुकिंग का नियम? क्या 35 दिन का दावा निकला झूठा, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 25, 2026, 3:29:20 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच देश में बढ़ते गैस सिलेंडर संकट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में इन दिनों एक और खबर खूब चर्चा में रही जहां यह दावा किया जा रहा था कि अब घरेलू गैस की बुकिंग के लिए लोगों को 35 दिन का इंतज़ार करना होगा. दरअसल एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समय-सीमा को लेकर सोशल मीडिया और कुछ खबरों में चल रही चर्चाओं पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट स्थिति रखी है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा है कि रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है और पहले से लागू व्यवस्था ही जारी रहेगी. यानि की 35 और 45 दिन का दावा भ्रामक है. 

मंत्रालय के अनुसार, हाल के दिनों में कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए 45 दिन, सिंगल सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर कनेक्शन वालों के लिए 35 दिन की नई समय-सीमा लागू कर दी गई है. सरकार ने इन दावों को पूरी तरह भ्रामक और गलत बताया है.

सरकार ने स्पष्ट किया कि वर्तमान नियमों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की समय-सीमा पहले से लागू है, और यही सभी उपभोक्ताओं पर समान रूप से लागू होती है. इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और बिना जरूरत घबराहट में गैस सिलेंडर बुक न करें. इससे आपूर्ति व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है.

सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है. सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और हाल ही में 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति की गई है.

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और देशभर में 1 लाख से अधिक पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं. इसके साथ ही पीएनजी कनेक्शन का तेजी से विस्तार किया जा रहा है और एक दिन में ही हजारों नए कनेक्शन जोड़े गए हैं.

कुल मिलाकर, सरकार ने साफ कर दिया है कि एलपीजी बुकिंग नियमों में बदलाव की खबरें सिर्फ अफवाह हैं, और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है.

Tags:Gas Cylinder BookingGas Cylinder Booking rulesGas Cylinder Booking new ruleGas Cylinder Booking rule changedgas cylindergas cylinder crisisgas cylinder booking crisislatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.