✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बदल गए गैस बुकिंग के नियम, दिन में सिर्फ 2 स्लॉट में होगी बुकिंग, जान लीजिए सही तरीका

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 21, 2026, 1:34:22 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): गैस सिलेंडर की किल्लत और मारा मारी को लेकर ना सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश में त्राहिमाम जैसा मंज़र देखने को मिल रहा है. ऐसे में अब अगर आप कभी भी फोन उठाकर गैस सिलेंडर बुक कर लेते थे, तो अब आपको अपनी आदत बदलनी होगी. दरअसल एलपीजी बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब 24 घंटे बुकिंग की सुविधा खत्म कर दी गई है. नए नियमों के अनुसार, अगर आप निर्धारित समय के बाहर बुकिंग करने की कोशिश करते हैं, तो आपकी रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की जाएगी.

अब गैस सिलेंडर की बुकिंग सिर्फ दो तय समय स्लॉट में ही की जा सकेगी सुबह 5 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 12 बजे तक. यानी दिन के बीच लगभग 13 घंटे (सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक) बुकिंग सेवा पूरी तरह बंद रहेगी. ऐसे में उपभोक्ताओं को अब घड़ी देखकर ही बुकिंग करनी होगी, वरना उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

इसके साथ ही एक और महत्वपूर्ण नियम लागू किया गया है. अब नया सिलेंडर तभी बुक किया जा सकेगा, जब पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के कम से कम 25 दिन पूरे हो चुके हों. अगर कोई उपभोक्ता तय समय से पहले बुकिंग करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उसकी रिक्वेस्ट को अपने आप खारिज कर देगा.

हालांकि, गैस कंपनियों ने बुकिंग के कई आसान विकल्प भी उपलब्ध कराए हैं. उपभोक्ता अब व्हाट्सऐप, एसएमएस और मिस्ड कॉल के जरिए भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं. भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस के लिए अलग-अलग नंबर जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से बिना ऐप के भी बुकिंग संभव है.

इंटरनेट न होने की स्थिति में भी चिंता की बात नहीं है. मिस्ड कॉल देकर भी गैस सिलेंडर बुक कराया जा सकता है, जिससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को सुविधा मिलेगी.

अगर गैस डिलीवरी से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. कंपनियों का कहना है कि इन नए नियमों का उद्देश्य बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित बनाना, फर्जी या बार-बार की जाने वाली बुकिंग पर रोक लगाना और डिलीवरी सिस्टम को बेहतर करना है.

Tags:gasgas cylinderLPG cylinderLPG cylinder bookingLPG Cylinder booking ruleGas booking ruleGas booking new rulelatest newstop newsbig news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.