✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

महाकुंभ से फेमस हुए IIT बाबा अभय सिंह के पास मिला गांजा, पुलिस ने हिरासत में लिया

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 6:22:29 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : प्रयागराज महाकुंभ से फेमस हुए IIT बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए अभय सिंह के पास से गांजा मिला है. जिसके बाद से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया है. यह कार्रवाई जयपुर में की गई है. इसके साथ ही आईआईटी बाबा के खिलाफ जयपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक आईआईटी बाबा अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर जान देने की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस जयपुर के रिद्धि सिद्धि पार्क क्लासिक होटल पहुंची, जहां आईआईटी बाबा अभय सिंह ठहरे हुए थे. पुलिस ने जब अभय सिंह से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह गांजा के नशे में थे. उसे नहीं पता कि नशे में क्या कहा. अभय सिंह ने पुलिस को अपने पास मौजूद गांजा भी दिखाया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर होटल से अभय सिंह को हिरासत में लिया. हालांकि कुछ देर बाद अभय सिंह को जमानत पर रिहा कर दिया गया. पुलिस की मानें तो IIT बाबा के पास से सिर्फ दो ग्राम गांजा बरामद हुआ है. इसलिए अब उसे रिहा कर दिया गया है.

भारत-पाकिस्तान मैच में भविष्यवाणी को लेकर हुए ट्रोल

चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान आईआईटी बाबा अभय सिंह को खूब ट्रोल किया गया था. बाबा ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि इस बार पाकिस्तान मैच जीतेगा. उन्होंने कहा था कि भारत मैच नहीं जीतेगा. विराट कोहली या कोई और चाहे जितनी कोशिश कर ले. सबको कहो कि अपनी पूरी कोशिश करो. जीतकर दिखाओ. मैंने मना कर दिया है. बाद में उन्हें खूब ट्रोल किया गया था.

मुंबई आईआईटी से की है एयरोस्पेस इंजीनियरिंग

आपको बता दें कि आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह ने मुंबई आईआईटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की है. इसके बाद उन्होंने कनाडा में भी काम किया. लेकिन फिर वे आध्यात्म की राह पर आ गए. प्रयागराज महाकुंभ में आने के बाद वे पूरे देश में मशहूर हो गए और हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी. 

Tags:abhay singhiit baba abhay singhbaba abhay singhiitian baba abhay singhabhay singh babaabhay singh iit bombayabhey singh iit bombayabhey singh breakupabhay singh instagramabhay singh aerospace engineerabhay singh iit bombay photographyabhay singh iit babaabhay singh being babaabhay singh iitabhay singh iit bombay babawho is abhay singh aka iit babaabhay singh iit bombay aerospaceabhey singhmaha kumbh 2025 abhay singhfamous from Maha Kumbhprayagraj kumbh mela abhay singhGanja was found near IIT Babaganjadrugs found in iit baba roomganja seized jaipuriit baba with ganjaiit baba room ganjaiit baba smoking ganjaiit baba arrested with ganjaiit baba ganja videoganja man in varanasiaround the worldganga snangangaindian funny baba roastindian funny babafunny indian baba memeiit baba newsindian baba funny memesiit baba roastiit baba reactionfunny baba in indiaiit baba real or fakeiit baba news nationiitian baba beaten up

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.