हज़ारीबाग़ (HAZARIBAGH): हजारीबाग में 12 साल की एक मासूम के साथ हुई दरिंदगी से पूरा देश कांप चुका है. इस कृत्य ने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है की क्या अब इंसान के अंदर इंसानियत खत्म हो चुकी है ? या लोगों ने सारी सीमाएँ लांघ अब इंसान की चांदी में जानवर का रूप ले लिया है? ऐसे कई सारे सवाल उस बच्ची के माँ-बाप के साथ-साथ हर उस इंसान के मन में उठ रहा है जिसने यह बर्बरता की दास्तान सुनी है.
ऐसे में अब लोग लगातार प्रशासन से यह उम्मीद लगाए बैठे हैं की जल्द से जल्द आरोपी पकड़ में आयें. वहीं इस मुद्दे पर भाजपा भी मुखरता से बोलती आई है. साथ ही भाजपा ने आज हजारीबाग बंद का भी ऐलान किया है. हालांकि इस मामले पर पक्ष-विपक्ष के साथ-साथ अब गैंगस्टर भी मुखरता से अपनी बातों को रखते नजर आ रहे हैं. .
गैंगस्टर राहुल सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडेल फेसबुक पर पोस्ट कर आरोपियों को खुली चेतावनी दी है. पोस्ट के लजारिए राहुल सिंह ने लिखा है, 'जय_श्री_राम। ,,जय_महाकाल,, जोहार_झारखण्ड
हजारीबाग की यह खबर सुनकर रूह कांप उठती है.
झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में 12 साल की एक मासूम बच्ची के साथ जो दरिंदगी हुई है, वह इंसानियत के मुंह पर तमाचा है.
एक मासूम… जो शायद अभी दुनिया को ठीक से समझ भी नहीं पाई थी… उसके साथ इतनी बर्बरता की गई कि सुनकर ही दिल दहल जाता है .
उसके शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले… उसके दांत तक तोड़ दिए गए.यह बताने के लिए काफी है कि उस बच्ची के साथ कैसी क्रूरता की गई होगी.
वह बच्ची कितनी दर्द में होगी… कितनी बेबस होगी…
और आज उसका परिवार किस हालत में होगा.
और मेरे राम भक्तों… यह घटना तब घटी जब वह बहन रामनवमी के मंगला जुलूस से लौट रही थी .
हम गर्व से कहते हैं कि हजारीबाग में इंटरनेशनल रामनवमी मनाई जाती है… लाखों लोग सड़कों पर निकलते हैं…
लेकिन उसी शहर में एक बहन जुलूस से घर तक सुरक्षित नहीं पहुंच पाई .
अगर हमारी ही बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं…
अगर एक मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार हो जाती है…
तो हमें खुद से पूछना पड़ेगा कि हम समाज के रूप में आखिर कर क्या रहे हैं?
और मेरी बहनों…
याद रखो ...
तुम कमजोर नहीं हो .
तुम मां दुर्गा और काली का रूप हो.
अन्याय के सामने कभी मत झुको.
अपने सम्मान की रक्षा के लिए जागरूक रहो… मजबूत रहो… आवाज उठाओ
ना पुलिस प्रशासन तुम लोग का सुरक्षा कर पाएगा ना राजनीतिक दल का नेता।मंत्री!इसलिए सभी बहनों से मेरा रिक्वेस्ट है कि?खुद पर निर्भर बानो।और उठाओ हथियार अपना सुरक्षा के लिए।संपर्क करो मुझे सभी बहनों को गिफ्ट के तौर पर हम एक-एक पिस्टल देंगे अपना सुरक्षा कें लिएज
इस मासूम सी बच्ची के साथ जो भी ये दरिंदगी किया है अगर किसी के नजर में ये लोग है तो वो सीधा मेरे से सम्पर्क करे
मै इस दरिंदो को बीच चौराहे में गोली मर कर लटका दूंगा
ताकि कोई ओर को ये दरिंदगी करने का हिम्मत ना हो
RAHUL SINGH GANG'
इस पोस्ट के जरिए राहुल सिंह गैंग ने स्पष्ट संदेश दिया है की अगर किसी की नजर में यह दरिंदगी करने वाले आरोपी हैं तो उनका पता राहुल सिंह गैंग को दिया जाए. साथ ही राहुल सिंह गैंग ने आगे चेतावनी दी है की इन आरोपियों को चौराहे पर गोली मारकर वह लटकाएगा.