✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राजधानी में शहर की सड़कों पर घूमता दिखा गजराज, वीडियो वायरल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 27, 2026, 10:07:05 AM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची की सड़कों पर आज सुबह का नाजारा कुछ अलग ही था. बाकी जिलों में दहशत फैलाने के बाद अब रांची की सड़कों पर भी गजराज को घूमते हुए देखा गया है. इसका आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, हटिया के हवाई नगर क्षेत्र में एक जंगली हाथी घूमता देखा गया है, जिसने स्थानीय लोगों में खलबली मचा दी है. निवासियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर लौटाने की कोशिश शुरू कर दी.

हाल के समय में झारखंड के विभिन्न शहरों और आबादी वाले क्षेत्रों में जंगली हाथियों के आगमन की घटनाओं में इजाफा देखा गया है. इससे न केवल लोगों में डर का माहौल बनता है, बल्कि जान-माल के नुकसान की घटनाएं भी बढ़ रही हैं. इससे पहले रातु क्षेत्र में भी एक जंगली हाथी शहर में घुस आया था, जिसे वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने काफी मशक्कत के बाद जंगल की ओर भेजा था.

वन विभाग अधिकारियों का कहना है कि हाथियों के जंगल से बाहर निकलने की प्रमुख वजह उनके प्राकृतिक भोजन और पानी की कमी है. शहरीकरण और जंगलों का घटता क्षेत्र भी इस समस्या को बढ़ा रहा है. विभाग लगातार लोगों को सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दे रहा है.

हाल ही में विधानसभा के बजट सत्र में भी मानव-हाथी संघर्ष को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई थी. विधायक और अधिकारियों ने शहरों में हाथियों के प्रवेश, खेतों और घरों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की थी. वन विभाग ने बताया कि शहरों में हाथियों के सुरक्षित मार्ग बनाने और उनका निगरानी नेटवर्क बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके.

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के पास जाने से बचें और किसी भी स्थिति में तत्काल वन विभाग या पुलिस को सूचित करें.

Tags:elephantelephant videoelephant in ranchielephant attackelephant in jharkahndranchi updatebig newstop newslatest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.