गढ़वा (GARHWA) : गढ़वा जिले के रंका थाना अंतर्गत बरदारी गांव में हाथियों के झुंड ने एक युवक को कुचलकर मार डाला. परिवार के अन्य सदस्य जान बचाकर भागने में सफल रहे. घटना शनिवार रात करीब दो बजे की है. परिजनों ने बताया कि हाथियों का झुंड गांव में पहुंचा और घर को तोड़ने लगा. घर के मलबे में दबने के डर से परिवार के सभी सदस्य भागने लगे. भागते समय युवक पास में खड़े हाथियों की ओर चला गया. इसी दौरान हाथियों ने उसे कुचलकर मार डाला. बाकी सदस्य भाग गए. एक अन्य घटना में बरवाही गांव में रविवार की सुबह शौच के लिए गए एक ग्रामीण को कुचलकर घायल कर दिया गया. उसकी हालत गंभीर है. उसे रंका सामुदायिक अस्पताल लाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
गजराज बने ‘यमराज’, एक युवक को कुचलकर मौत के घाट उतारा

Published at:02 Mar 2025 11:28 AM (IST)
Tags:elephantrampageelephant rampageelephantselephant attackelephant videoelephant rampage indiaelephants rampageelephant on rampageelephant rampage 2016bull elephant rampageangry elephants go on a rampageelephant india rampageindia elephant rampageindian elephant rampagewild elephantelephant rampage in indiaasian elephantindian elephantelephant 🐘 madness 😁 #shorts #elephant #rampageelephant rampage compilationGajraj became 'Yamraj'crushed a young man to death