✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जेल से विधानसभा तक: बजट सत्र में शपथ लेने पहुंचे बाहुबली विधायक अनंत सिंह

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 3, 2026, 11:50:11 AM

TNP DESK- बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला. मोकामा से विधायक अनंत सिंह, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं, शपथ ग्रहण करने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार विधानसभा पहुंचे.

विधानसभा परिसर में पहुंचने के बाद अनंत सिंह ने कहा कि वे आज विधायक पद की शपथ लेंगे. उन्होंने मोकामा की जनता को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें खुश रहने की जरूरत है और वे जनता के विश्वास पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे.

अनंत सिंह ने यह भी बताया कि वे जेल से बाहर आने के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत अपील करेंगे. उन्होंने कहा कि जनता के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे.

अनंत सिंह के विधानसभा पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. उनके समर्थकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.

Tags:BiharBihar newsBahubali MLA Anant SinghAnant Singh arrives to take oathbudget sessionBihar Legislative Assembly

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.