✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार में अब सुधा सेंटर के तर्ज पर खुलेगा फ्रेश कैच फिश आउट्लेट,मंत्री ने बताया दूध और मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ राज्य

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 10, 2026, 7:36:58 PM

 

पटना(PATNA):बिहार में अब सुधा दूध सेंटर के तर्ज पर फ्रेश कैच फिश आउट्लेट खोलने की योजना पर सरकार काम कर रही है.इस योजना के जरिए सरकार मछली पालक किसानो को मजबूत बनाना चाह रही है. जिससे उनकी आय बढ़े और उनके मेहनत का सही दाम मिल सके. आज बिहार मछली उत्पादन में चौथे स्थान पर है. साथ ही बिहार की मछली दुनिया के बाजार में 1500 से 1600 रुपये किलो तक बिक रही है.यह जानकारी डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन  विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर दी है.  

उन्होंने कहा कि मछली पालक किसानों का जीवन स्तर बेहतर करने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है. इस माह के अंत तक पटना सहित कई नगर निगमों में सुधा बिक्री केंद्रों की तर्ज पर फ्रेश कैच फिश आउटलेट खोला जाएगा, जिसमें जिंदा-ताजी मछलियां बिकेंगी.

उन्होंने कहा कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है इसलिए इस विभाग का महत्व बढ़ जाता है. हमारा विभाग सभी गरीब किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है. दूध और दूध से बने उत्पादों का भी विदेशों में निर्यात शुरू किया गया है. इससे राज्य के किसानों का लाभ मिलेगा.

वहीं इस मौके पर डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि हर गांव में डेयरी कॉपरेटिव सोसाइटी की स्थापना और सभी पंचायतों में सुधा बिक्री केंद्र खोलने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम के जरिए दूध उत्पादन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. पशुओं के लिए राज्य में प्रोटीनयुक्त पशुचारा बनाने की व्यवस्था की जा रही है. गाय और अन्य पशुओं को संतुलित आहार मिले इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है. पशुओं का टीकाकरण भी शत-प्रतिशत हो इसके लिए भी हम काम कर रहे हैं.

दूध और मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ बिहार

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि दूध और मछली के क्षेत्र में बिहार आत्मनिर्भर हो चुका है. हम सुधा के उत्पादों को विदेशों में भी निर्यात कर रहे हैं, इसे अब व्यापक स्तर पर करने के लिए हम काम कर रहे हैं.

मत्स्य पालन के क्षेत्र में हमने अच्छी उपलब्धियां हासिल की है. आज हम नौ लाख टन के करीब उत्पादन कर चुके हैं. 10 साल पहले हम नौवें स्थान पर थे, आज चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. मत्स्य के क्षेत्र में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. बिहार में फिशरीज कॉरपोरेशन और गोट फेडरेशन की स्थापना करने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है. अच्छी गुणवत्ता का मांस लोगों को मिले इसके लिए भी फेडरेशन के माध्यम से कियोस्क सिस्टम लागू करने जा रहे हैं.

सुधा बिक्री केंद्रों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

उन्होंने कहा कि हर गांव में सुधा बिक्री केंद्रों की स्थापना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. महिला रोजगार योजना से अच्छादित जीविका दीदियों से आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है. उनका चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा. सुधा बिक्री केंद्र के लिए 80 वर्गफीट की दुकान मानक है. अन्य लोग भी कॉम्फेड के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इस मौके पर कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक श्री समीर सौरभ सहित कई अन्य मौजूद थे.

Tags:bIHAR NEWSBihar UpdatesBiharBihar PoliticsBihar NewsFresh Catch Fish outletsBihar nitish kumarSudha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.