✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, वेतन न मिलने से हाल बेहाल, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 2, 2026, 12:56:09 PM

रांची (RANCHI): झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसने का एक और मामला सामने आया है. इस बार गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिलों के 14 मजदूर दुबई में फंसे हुए हैं. आरोप है कि संबंधित कंपनी मजदूरों से तय समय से अधिक काम करा रही है, लेकिन इसके बदले उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है.

वेतन नहीं मिलने से खाने-पीने की समस्या
मजदूरों का कहना है कि पिछले कई महीनों से उन्हें पूरा वेतन नहीं दिया गया है. ऐसे में वहां रहने, खाने और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भारी परेशानी हो रही है. हालात इतने खराब हो चुके हैं कि मजदूरों को भोजन के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है.

वीडियो भेजकर लगाई मदद की गुहार
दुबई में फंसे मजदूरों ने एक वीडियो के जरिए अपनी पीड़ा साझा की है और भारत सरकार व झारखंड सरकार से मदद की अपील की है. यह वीडियो प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली को भेजा गया, जिसे उन्होंने मीडिया के साथ साझा किया है.

सरकार से कूटनीतिक हस्तक्षेप की मांग
सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसने वाले प्रवासी मजदूरों के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. इसके बावजूद मजदूर बेहतर कमाई की उम्मीद में विदेश जाते हैं और ऐसे हालात का शिकार हो जाते हैं.

सऊदी अरब में मजदूर की मौत, अब तक नहीं लौटा शव
उन्होंने गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मधगोपाली पंचायत के दूधपनिया गांव निवासी प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो का मामला भी उठाया. विजय कुमार की मौत 23 अक्टूबर 2025 को सऊदी अरब में हो गई थी, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बावजूद न तो शव भारत लाया जा सका है और न ही परिजनों को कोई मुआवजा मिला है.

दुबई में फंसे मजदूरों की सूची
दुबई में फंसे मजदूरों में
गिरिडीह जिला – सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी निवासी रोशन कुमार और अजय कुमार, बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला निवासी राजेश महतो और मंडरो, डुमरडेली निवासी अजय कुमार
बोकारो जिला – पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के कंजकीरो निवासी डालेश्वर महतो
हजारीबाग जिला – बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के खेदाडीह निवासी जागेश्वर महतो और फालेन्द्र महतो, सिरैय निवासी बैजनाथ महतो, पारजोरिया निवासी दिलीप महतो, गंगाधर महतो और त्रिलोकी महतो, चकचुको बसरिया निवासी दीपक कुमार, गोरहर थाना क्षेत्र के गोरहर निवासी रोहित महतो और सेवा महतो शामिल हैं.

अक्टूबर 2025 में गए थे दुबई
बताया गया कि सभी मजदूर अक्टूबर 2025 में ईएमसी कंपनी के तहत ट्रांसमिशन लाइन के काम के लिए दुबई गए थे. आरोप है कि पिछले तीन महीनों से किसी भी मजदूर को नियमित रूप से वेतन नहीं दिया गया, जिससे उनकी स्थिति बेहद दयनीय हो गई है.

Tags:Fourteen laborers from Jharkhandlabour stuck in dubaidubaidubai newsdubai laborersFourteen laborers stuck in dubailatest newsbig newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.