✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मोतिहारी में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत, टॉयलेट टैंक का सेंट्रिंग खोलने के दौरान हुआ हादसा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:46:21 PM

मोतिहारी(MOTIHARI): इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से सामने आई है. जहां नव निर्मित टॉयलेट टैंक का सेंट्रिंग खोलने के दौरान टैंक से निकले गैस से चार मज़दूरों की मौत हो गई है. 

वही घटना के बाद मरीज को लेकर परिजन जब अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे तो वहां समुचित इलाज नहीं मिल पाया. जिस कारण चारों लोगों की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर तोड़ फोड़ की और शव को रखकर हंगामा करने लगे. यह घटना ढाका नगर परिषद क्षेत्र के लहन ढाका की बताई जाती है.

चार मजदूरों की मौत

बताया जा रहा है कि रामचंद्र ठाकुर के घर में टॉइलट का टैंक बना था. जिसके अंदर का सेंट्रिंग मजदूर खोल रहे थे. तभी टैंक के गैस से मजदूर बेहोश हो गए. जिसमे सभी की हालत बिगड़ गई और सभी को ढाका अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहाँ 4 की मौत हो गई. 
मरने वालों में  योगेंद्र यादव ,अब्दुल बकर , हुसैन अंसारी और वसी  अहमद शामिल है.  इसके साथ ही तीन लोग बीमार है जिनका ईलाज चल रहा है. घटना के बाद आक्रोशित लोग अस्पताल में हंगामा कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस हंगामे को शांत करने में जुटी हुई है. 

Tags:Bihar newsFour labour died in motihariMotihari newsBihar policeClash in motihari

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.