✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जमशेदपुर के उद्योगपति के बेटे कैरव गांधी के लिए इंडोनेशिया के नंबर से फिरौती की धमकी, चार SIT जांच में जुटीं

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:46:38 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के जाने-माने उद्योगपति देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक कैरव का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इससे परिवार के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है.

जानकारी के अनुसार, कैरव गांधी मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर से निकले थे. शाम 8 बजे तक के बीच उनके अपहरण की आशंका जताई जा रही है. देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद व्यापक स्तर पर तलाश शुरू की गई.

परिजनों का कहना है कि उन्हें इंडोनेशिया के एक व्हाट्सएप नंबर से धमकी भरा कॉल आया है, जिसमें फिरौती नहीं देने पर कैरव की हत्या करने की चेतावनी दी गई. हालांकि फिरौती की राशि का खुलासा नहीं किया गया है. पहले यह चर्चा थी कि कैरव घर से 5 करोड़ रुपये नकद लेकर निकले थे, लेकिन अब सामने आया है कि वे अपने साथ एक चेक लेकर गए थे. अंतरराष्ट्रीय नंबर से मिली धमकी ने पूरे मामले को और जटिल बना दिया है.

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला पूर्व नियोजित साजिश का प्रतीत हो रहा है. पुलिस को संकेत मिले हैं कि अपहरणकर्ताओं ने कैरव की गतिविधियों पर लंबे समय तक नजर रखी थी और उनके आवागमन की पूरी जानकारी जुटा ली थी.

पुलिस को कैरव की क्रेटा कार सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित कांदरबेड़ा में लावारिस हालत में मिली थी. कार की चाबी अंदर फर्श पर पड़ी हुई थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि कैरव को धमकाकर वहां से किसी दूसरी गाड़ी में बैठाया गया होगा.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है. इस हाई-प्रोफाइल केस के खुलासे के लिए चार विशेष जांच टीमों (SIT) का गठन किया गया है. ये टीमें अलग-अलग राज्यों में छापेमारी करने के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों और उस अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबर की गहन जांच में जुटी हैं. पुलिस डिजिटल ट्रेल के जरिए अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

बेटे के लापता होने के बाद से देवांग गांधी के आवास पर लोगों की आवाजाही बनी हुई है, हालांकि सुरक्षा कारणों और तनाव के चलते परिवार फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए है. देवांग गांधी जमशेदपुर के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते हैं और इंपीरियल ऑटो प्राइवेट लिमिटेड सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों से जुड़े हैं.

Tags:jamshedpurJamshedpur industrialist's son Kairav ​​GandhiJamshedpur industrialist's son Kairav ​​Gandhi foundjamshedpur big newsjamshedpur local newsjamshedpur latest updatejamshedput big updatelatest newsviral newsjsr newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.