✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अमेरिका में चार भारतीयों का अपहरण फिर गोली मारकर हत्या, पंजाब के थे सभी मृतक

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:12:18 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): अमेरिका के कैलिफोर्निया में तीन दिन पहले भारतीय पंजाबी परिवार के चार सदस्य को अगवा किया गया था. पुलिस को सभी अगवा सदस्यों के शव मिले हैं. आपको बता दें कि अगवा सभी लोग एक ही परिवार के थे. सभी की गोली मारकर हत्या की गई है. मृतक में एक 8 महीने की बच्ची भी शामिल है. मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने भी इसकी पुष्टि की है. उन्होंने इस पूरी घटना को भयानक और डरावना बताया है. बता दें कि इस परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है. कैमरे में जो व्यक्ति इन्हें किडनैप कर ले जाता दिख रहा है, उसका नाम मैनवल सालगाडो है और आरोपी पहले इसी परिवार के कंपनी में काम करता था. हालांकि सालगाडो को कुछ महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था.    

एक ही परिवार के सभी मृतक

सभी मृतक एक ही परिवार और पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाले थे. मर्स्ड काउंटी से सोमवार को 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27 साल) और बेटी आरोही (8 साल) और 39 साल के भाई अमनदीप सिंह को अगवा किया गया था. सभी का शव आज यानी गुरुवार को पुलिस को मिला. पुलिस ने हत्या के शक में एक आरोपी को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार आरोपी ने खुद को मारने की कोशिश भी की, अब उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है.

अमनदीप के ऑफिस में नौकरी करता था सालगाडो
पुलिस ने बताया कि मैनुअल सालगाडो पहले अमनदीप के ऑफिस में काम करता था. जानकारी के अनुसार सालगाडो पहले भी अपहरण के एक केस में सजा काट चुका है. हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस को शक है कि परिवार ने उसे नौकरी से निकाला था, कहीं इसी रंजिश की वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया हो.

घटना की जानकारी मिलते भी मां-पिता अमेरिका रवाना

हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. फिलहाल मृतक के परिवार वाले अमेरिका के लिए निकल गए है. घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.