✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

HIZB UT-TAHRIR, Al-Qaeda, ISIS संगठन के चार गिरफ्तार, देश विरोधी गतिविधि और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त, धनबाद में छापेमारी के बाद खुलासा  

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:23:31 AM

 रांची(RANCHI): झारखंड में फिर एक बार आतंकी कनेक्शन में चर्चा में है. धनबाद के 15 ठिकानों पर ATS ने दबिश दी. जिसमें HuT (HIZB UT-TAHRIR), AQIS (Al-Qaeda in Indian Subcontinent), ISIS जैसे आतंकी संगठन से तार जुड़े है.  इस छापेमारी में कई आपत्तिजनक समान और हथियार बरामद हुए है. बता दे कि  HIZB UT-TAHRIR का पहला मामला सामने आया है. इस पूरे मामले पर ATS  ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है. 

धार्मिक कट्टरता और देश विरोधी गतिविधि  

झारखण्ड ए०टी०एस० को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि HuT (HIZB UT-TAHRIR), AQIS (Al-Qaeda in Indian Subcontinent), ISIS एवं अन्य प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ व्यक्ति राज्य के अन्य युवकों को अपने नेटवर्क से जोड़कर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों के द्वारा गुमराह कर रहे हैं एवं धार्मिक कट्टरता को बढावा देते हुए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं. उक्त आसूचना के जॉच एवं सत्यापन के दौरान यह बात प्रकाश में आयी कि इन संगठनों से संबंधित व्यक्तियों द्वारा धनबाद जिला में अवैध आर्म्स का व्यापार एवं राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है. 

तथ्यों के आधार पर धनबाद जिला में संदिग्ध जगहों की तलाशी एवं छापामारी के लिए  कई टीमों का गठन किया गया. छापामारी के क्रम में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है वहीं हथियार के साथ कई समान बरामद किए गए है.  

जिनकी गिरफ़्तारी हुई उनमें 1 गुलफाम हसन उम्र, करीब 21 वर्ष, पे0-फैयाज हुसैन, सा०-अलीनगर थाना-बैंकमोड़ जिला-धनबाद 2. आयान जावेद, उम्र करीब 21 वर्ष, पे०-जावेद आलम, सा०-अमन सोसाईटी थाना-भूली ओ०पी० जिला-धनबाद 3. मो० शहजाद आलम, उम्र करीब 20 वर्ष, पे०-मो० मिनहाज आलम, सा०-अमन सोसाईटी गेट नं0-04 नियर भूली बाईपास ओ०पी०-भूली थाना-बैंक मोड़ जिला-धनबाद एवं 4. शबनम प्रवीण, उम्र करीब 20 वर्ष, पति-आयान जावेद, सा०-शमशेर नगर गली नं0-03 थाना-बैंकमोड़, ओ०पी०-भूली जिला-धनबाद को गिरफ्तार किया गया है. 
हथियार कारतूस के साथ कई प्रतिबंधित दस्तावेज बरामद 

 जिनके पास से दो पिस्टल, 12 कारतूस, कई इलेक्ट्रोनिक्स डिवाईस जैसे-मोबाईल फोन, लेपटॉप इत्यादि तथा भारी मात्रा में प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित दस्तावेज / पुस्तक बरामद कियें गये हैं. इस संबंध में ए०टी०एस०, रॉची में आपराधिक काण्ड दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है. 

उल्लेखनीय है कि HuT (HIZB UT-TAHRIR) को विधि-विरूद्ध क्रिया कलाप निवारण (UAPA) अधिनियम-1967 के तहत दिनांक-10.10.2024 को भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है तथा इस संगठन के प्रतिबंधित होने के पश्चात यह देश का पहला आपराधिक काण्ड है.

Tags:HIZB UT-TAHRIRAl-QaedaISIS संगठनjharkhand atsdhanbad newsATS raidjharkhand newsal-qaeda network in jharkhandjharkhandjharkhand ats newsjharkhand al qaeda modulejharkhand crime newsjharkhand terroristal-qaedaal qaeda module busted in jharkhandal-qaeda terrorist arrested in jharkhandbihar jharkhand newsal qaeda module in indiaal-qaeda networkjharkhand ats raid in ranchial-qaeda terroristsal-qaeda newsjharkhand ats raid in 14 placeal qaeda module active in india

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.