✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जदयू को छोड़ने वाली दो बार की सांसद रही मीना सिंह अपने बेटे विशाल सिंह के साथ बीजेपी मे हुई शामिल

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:53:36 AM

पटना (Patna): पूर्व सांसद मीना सिंह और उनके बेटे विशाल सिंह ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया है. जदयू के टिकट पर दो बार सांसद रही मीना सिंह ने पिछले दिनों नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया था. उन्होंने जदयू छोड़ने की घोषणा की थी और अब भाजपा में शामिल हो गई. भाजपा के वरिष्ठ नेताओ की उपस्थिति में आयोजित मिलन समारोह में मीना सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जदयू में पुराने लोगों को तब्बजो नहीं दे रहे हैं. वे राजद के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना लिए हैं जो जदयू के कार्यकर्ताओं की भावना का आपमान है. इसलिए उन्होंने जंगलराज के प्रतीक रहे लोगों से हाथ मिलाने के नीतीश के निर्णय पर आपत्ति जताई और जदयू छोड़ा है. बिहार की जनता के हितों में काम करने के लिए उन्होंने भाजपा में शमिल होने का निर्णय लिया है.

जदयू एक डूबता हुआ जहाज: सम्राट चौधरी

बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, विधान परिषद में नेता विपक्ष सम्राट चौधरी आदि की उपस्थिति में मीना सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि जदयू एक डूबता हुआ जहाज है जिसकी सवारी अब कोई नहीं करना चाहता है. जदयू के अंदर गृह युद्ध छिड़ा हुआ है और आने वाले समय में जदयू खत्म हो जाएगी. वहीं संजय जायसवाल ने कहा कि मीना सिंह ने भाजपा का दामन थाम कर यह साबित किया है कि सीएम नीतीश का निर्णय गलत है. उनके नेता मजबूरी में उनके साथ हैं. जल्द ही और कई नेता जदयू छोड़ने वाले हैं.

 

Tags:bihar politicsMP Meena singhVishal SinghJDUBJPsumrath choudhariCm Nitish KumarDr. Sanjay Jaishwal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.