☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पूर्व विधायक शिवजी राय की JDU में घर वापसी, उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी पर साधा निशाना 

पूर्व विधायक शिवजी राय की JDU में घर वापसी, उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी पर साधा निशाना 

मोतीहारी(MOTIHARI): अमित शाह के लागातार बिहार दौरे के बाद अब आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर अन्य पार्टियां भी एक्टिव मोड में दिखने लगी है.  इसको लेकर पूर्वी चंपारण के मधुबन विधानसभा के पूर्व जदयू विधायक शिवजी राय को घर वापसी कराया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मंत्री लेसी सिंह एवं मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार एवं जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पूर्व एमएलसी सतीश कुमार सहित दर्जनों नेताओं ने भाग लिया. सभी नेताओं ने अपने पूर्व विधायक शिवजी राय को माला पहनाकर सदस्यता दिलाई.  इस मौके पर पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने  भाजपा पर जमकर निशाना साधा एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के लिए  2024 में वोट देने के लिये जनता से अपील की. वहीं जनता के बीच प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर बात जुमला ही है.  

प्रशांत किशोर के बयान पर उपेन्द्र कुशवाहा ने साधी चुप्पी 

वहीं इस मौके पर पहुंचे जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव को लेकर  जनता के बीच 40 का फॉर्मेट समझया और कहा कि बिहार के चालीस लोकसभा सीट जानता जदयू के झोली में अगर डाल दे तो बीजेपी गायब हो जाएगी. वहीं नीतीश कुमार के फिर से भाजपा के साथ जाने के प्रशांत किशोर के बयान पर उपेन्द्र कुशवाहा ने सिर्फ़ अगला सवाल अगला सवाल कहते हुए प्रश्न को ही टाल दिया. अब प्रशांत किशोर के इस बयान और इस प्रश्न पर जदयू के बड़े नेताओं की चुप्पी आगे क्या गुल खिलाएगी यह आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा. 

 

Published at:22 Oct 2022 02:06 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.