✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पूर्व विधायक ने अपनी बेटी की हत्या के लिए दी थी 20 लाख की सुपारी, चार आरोपी सहित हुए गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:02:25 AM

पटना(PATNA): मढ़ौरा के पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने अपनी ही बेटी की हत्या की प्लानिंग की थी. पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा ने बेटी की हत्या के लिए कुख्यात अपराधी छोटे सरकार को 20 लाख रुपये की सुपारी भी दी थी. हालांकि, घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने पूर्व विधायक और छोटे सरकार सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह है पूरा मामलाा

पुलिस ने रविवार को बताया कि सुरेन्द्र शर्मा अपनी बेटी के अंतरजातीय विवाह से नाराज थे. इस कारण उन्होंने उसकी हत्या यानी ऑनर किलिंग का प्लान किया. सुरेन्द्र शर्मा ने छोटे सरकार से सम्पर्क किया जो पहले ही पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के चाचा, भाइयों सहित कुल चार लोगों की हत्या कर चुका है. पुलिस के अनुसार सुरेंद्र शर्मा की बेटी पटना के बोरिंग रोड में रहती थी. छोटे सरकार उसे वहीं मारने की तैयारी में था. इसके लिए उसे 20 लाख की सुपारी मिलनी थी. हालांकि पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के चाचा और भाइयों सहित चार लोगों की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस ने जब छोटे सरकार को गिरफ्तार किया तब उसने सनसनीखेज खुलासा किया. पुलिस के अनुसार सुरेंद्र शर्मा की बेटी पटना के बोरिंग रोड में रहती थी. छोटे सरकार उसे वहीं मारने की तैयारी में था. इसके लिए उसे 20 लाख की सुपारी मिलनी थी. हालांकि पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के चाचा और भाइयों सहित चार लोगों की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस ने जब छोटे सरकार को गिरफ्तार किया तब उसने सनसनीखेज खुलासा किया.

इन सभी की हत्याओं में संलिप्त

31 मई को पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक चितरंजन सिंह के दो सगे भाइयों शंभू सिंह गौतम सिंह की हत्या हुई थी. इसके आलावा 26 अप्रैल को चितरंजन सिंह के सगे चाचा अभिराम शर्मा को जहानाबाद में उनके आवास में घुसकर एवं भतीजे दिनेश शर्मा को मसौढ़ी स्थित उनकी दुकान में घुसकर आधे घंटे के अंतराल पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इन चारों हत्याओं की जांच में पुलिस छोटे सरकार तक पहुंची. छोटे सरकार की पहचान चितरंजन सिंह के विरोधी संजय सिंह के करीबी के रूप में है. वर्ष 1992 में चितरंजन और संजय दोनों ही पांडव सेना से जुड़े थे. इनके बीच पिछले कई वर्षों से अदावत चल रही थी. पुलिस के अनुसार संजय ने ही छोटे सरकार की मदद चितरंजन सिंह के चार परिजनों की हत्या कराई थी.

छोटे सरकार ने उगला राज  

पुलिस ने जब छोटे सरकार को पकड़ा तो उसने बताया कि वह चितरंजन के परिजनों की हत्या के बाद नेपाल, झारखंड और पश्चिम बंगाल चला गया था. पिछले दिनों ही वह पटना आया था. उसे पटना में एक और हत्या सुरेन्द्र शर्मा के बेटी की करनी थी. सुरेन्द्र की बेटी ने अंतरजातीय विवाह किया था इससे वह नाराज थे. बेटी की हत्या के लिए 20 लाख सुपारी दे रहे थे. हालांकि छोटे सरकार की गिरफ्तारी से लड़की की जान बच गई.

सुरेन्द्र शर्मा और उसके गुर्गे ज्ञानेश्वर शर्मा सहित कुल चार लोग गिरफ्तार

पुलिस ने पटना के बिहटा के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र निवासी छोटे सरकार और उसके भाई राहुल और उसकी निशानदेही और बयान पर सुरेन्द्र शर्मा और उसके गुर्गे ज्ञानेश्वर शर्मा सहित कुल चार लोगों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टा, 1 मैगजीन, 9 जिन्दा कारतूस, एक बाइक बरामद की है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.