☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गुंजा के प्यार के खातिर फूफा ने मंगाए थे 10 लाख में 4 शूटर, भतीजी संग मिलकर रच डाली खूनी साजिश

गुंजा के प्यार के खातिर फूफा ने मंगाए थे 10 लाख में 4 शूटर, भतीजी संग मिलकर रच डाली खूनी साजिश

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : नवीनगर के प्रियांशु हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी गुंजा के चाचा जीवन प्रसाद सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ की. इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. यूं कहे कि 65 साल के जीवन सिंह का भतीजी गुंजा के साथ 15 वर्षों से चल रहे प्रेम-प्रसंग अब खत्म हो गया. किस तरह अपनी भतीजी के प्यार में पागल फूफा ने खौफनाक साजिश रची और भाड़े के शूटरों से अपनी भतीजी के पति प्रियांशु सिंह की हत्या कराई. सोमवार को पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल ने जीवन सिंह की गिरफ्तारी और पूछताछ में उसके द्वारा किए गए खुलासे की जानकारी मीडिया से साझा की.

पहले रांची, फिर दिल्ली फिर राजस्थान को जीवन सिंह ने बनाया ठिकाना

बड़वान गांव के प्रियांशु सिंह की हत्या की साजिश रचने वाले जीवन कुमार गिरफ्तारी के भय से लगातार ठिकाने बदल रहा था. प्रियांशु की हत्या में उसकी पत्नी गुंजा सिंह सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद जीवन बेचैन हो गया था. एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि गिरफ्तारी के भय से जीवन सिंह रांची फरार हो गया. जब रांची में पुलिस की दबिश बढ़ी तो वह दिल्ली चला गया और फिर राजस्थान को ठिकाना बना लिया. लगभग एक सप्ताह तक वहां रहा. फर्जी आईडी पर ठिकाने बदल रहा था. औरंगाबाद पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से उसे मानटाउन थाना अंतर्गत सवाई माधोपुर से गिरफ्तार कर लिया. ट्रांजिट रिमांड पर उसे लेकर पूछताछ की गयी तो कई खुलासे हुए. जीवन प्रसाद सिंह ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पूछताछ के दौरान बताया कि पिछले 15 वर्षों से अपनी भतीजी गूंजा सिंह के साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा था.  गूंजा सिंह का विवाह प्रियांशु के साथ होने पर दोनों ही खुश नहीं थे. विवाह के बाद गुंजा से घंटों फोन पर बात होती थी,जिसका विरोध उसका पति करता था. एसपी ने बताया कि फूफा से बात करने वाले मोबाइल को उसके पति ने जब्त कर लिया. इसके बाद जीवन ने दूसरा मोबाइल खरीदकर दिया, लेकिन जब बातचीत और मिलने-जुलने पर पाबंदी लग गयी तो जीवन और गूंजा ने प्रियांशु को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

10 लाख रुपये में झारखंड से हायर किया चार शूटर, हो गयी पहचान

एसपी ने बताया कि प्रियांशु की हत्या कराने के लिए जीवन सिंह ने झारखंड के डाल्टनगंज के आसपास के इलाके से चार शूटरों को 10 लाख रुपये में हायर किया. दो लाख रुपये एडवांस दिये गये. 24 जून को जब प्रियांशु अपने घर लौट रहा था तो दो बाइक पर सवार चारों शूटर लेंबोखाप मोड़ पर पहुंचे और प्रियांशु सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. एसपी ने बताया कि चारों शूटरों की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त जीवन प्रसाद सिंह झारखंड राज्य के पलामू जिले के हमीदगंज का रहने वाला है. उसके खिलाफ झारखंड के मेदनीनगर शहर थाना में कांड संख्या 462/24 दर्ज है. उसके पास से दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है.

दो बार गूंजा की कटवा चुका था गुंजा की शादी

प्रियांशु सिंह की हत्या के मुख्य अभियुक्त उसकी पत्नी के फूफा जीवन प्रसाद सिंह गुंजा की शादी से नाखुश था.एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान जीवन ने बताया कि उसे बिना बताये गूंजा की शादी हुई थी. इससे वह खुश नहीं था. पूर्व में दो बार गूंजा की शादी को वह कटवा चुका था. शादी होने के बाद गूंजा से तय किया था कि वह लगातार उससे मिलती रहेगी और बातचीत भी करती रहेगी. जब प्रेम में प्रियांशु रोड़ा बना तो उसकी हत्या की साजिश रची. एसपी ने बताया कि फिलहाल जीवन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जरूरत पड़ने पर पुन: रिमांड पर लिया जायेगा.

ज्ञात हो कि इसी वर्ष 24 जून को नवीनगर के लेंबोखाप के समीप प्रियांशु सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में लगी थी. मृतक की पत्नी गुंजा सिंह सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई. इसके बाद मुख्य अभियुक्त जीवन प्रसाद सिंह भी राजस्थान से पकड़ा गया. अब हत्या का अंजाम देने वाले चार शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है. प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय भी मौजूद थे.

 

Published at:28 Jul 2025 12:01 PM (IST)
Tags:palamu newsThe niececrazy about the love of her uncle from Daltonganjgot her newly married husband murdered.jps news palamu jharkhandpalamu newspalamu livepalamu jilasach news palamucity news palamucapital news palamutalash tv palamupalamu ki khabarpalamu samacharpalamu districtcity news palamu latestjivan prasad singh palamu newsjeevan prasad singh palamu newscity news palamaupalamau newspalamu_buspalamu_newspalamau ki taaza khabarejps bajaj daltonganj showroomjpscpalamau latest news palamau hindi newsjps_busfufa jisali aur fufafufa 2 ka sasuralfufa ji aur sali jigajab ke karnamesasural me huaa bahut maraishilpi raj ke steg showcomedy videopatni ne fufa ke liye kr diya pati ke saath kandfufa se pyaarbihar me love sex n sajish ki kahanipati ka qatlbihar wife killed husband for fufadevkinandan thakur ji aaj ki kathapatnabihar me sonam raghuvanshi jaisa kaanddevkinandan thakur ji kathathenewspostbihar newsjharkhand newslocal news"Aurangabad latest newsAurangabad gunja singh arrestedAurangabad Gunja singh storyAurangabad Gunja singh murdered husbandAurangabad news todayAurangabad news hindiAurangabad news in hindiAurangabad newsbihar newsbihar news today"local newsUncle was finally caught! Jeevan Singh had got his son-in-law killed for the love of his niecejiwan singhgunja murderPriyanshu murder casenabibagaraurangabadjpsJps newsJps bajaj DaltonganjDaltonganjnewsjhakrhandViral newsTrending News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.