✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली भर्ती , ऐसे करें आवेदन 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:20:59 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. फूड कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया(FCI) ने मैनेजर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाला है.  इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट अपना आवेदन फूड कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ऑफिशियल  वेबसाइट fci.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. 

26 सितंबर तक करें आवेदन 

फूड कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.  वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 26 सितंबर, 2022 है. 

पदों की संख्या

FCI की ओर से इस भर्ती के तहत जारी की गई रिक्त पदों की कुल संख्या 113 है. सलेक्टेड कैंडिडेट को General/ Depot/ Movement/ Accounts/ Technical/ Civil Engineering/ Electrical Mechanical Engineering समेत विभिन्न क्षेत्र में मैनेजर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी. 

आवेदन शुल्क और जरूरी योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.हालांकि, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है. उम्मीदवार आयु-सीमा और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर notification चेक कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- fci.gov.in पर जाएं.

होम पेज पर दिखाई देने वाले मैनेजर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.

इसके बाद एक नया साइन-इन पेज खुलेगा.
अब यहां अपना पंजीयन कर के लॉगिन करें. 

अब form भरें और document को अपलोड करें. 

अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें. 

आवेदन पत्र को सेव कर लें और प्रिंट आउट ले लें.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.