✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा सहित इन लोगों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा, सीएम नीतीश ने केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:07:36 PM

पटना(PATNA): गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर  केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारो की घोषणा की है. जिसमे बिहार की स्व. शारदा सिन्हा का नाम जहां पद्म विभूषण के लिए घोषित किया गया है. वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया है. इसके अलावा पद्मश्री पुरस्कार बिहार के पांच शख्सियत को दिया गया है. भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी स्व. आचार्य किशोर कुणाल को भी मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है.

सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद

इनके अलावा भोजपुर के सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार डॉ भीम सिंह भावेश, विजय नित्यानंद सुरिश्वर महाराज, मुजफ्फरपुर की निर्मला देवी, हेमंत कुमार (चिकित्सा ) के लिए पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा हुई है.मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने बिहार की स्वर कोकिला स्वo शारदा सिन्हा को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण, स्वo सुशील कुमार मोदी को लोक कार्य के क्षेत्र में पद्म भूषण एवं स्वo आचार्य किशोर कुणाल को सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित करने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है.

पढ़ें किसको किस क्षेत्र में मिला सम्मान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  श्री भीम सिंह भवेश को समाज सेवा के क्षेत्र में, डॉ हेमंत कुमार को मेडिसिन के क्षेत्र में, श्रीमती निर्मला देवी को कला के क्षेत्र में एवं श्री विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज को  अध्यात्मवाद के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर  मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

Tags:padma awardFolk singer of BiharFolk singer of Bihar sarda sinhasinger sarda sinhapm narendra modicm nitish kumarsushil modibiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.