✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भागलपुर में बाढ़ का खतरा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल जा रहे बच्चे और शिक्षक

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:49:51 AM

भागलपुर (BHAGALPUR): बिहार में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. भागलपुर में जान जोखिम में डाल कर नाव के सहारे बच्चे और शिक्षक स्कूल जा रहे हैं. इन दिनों एक वीडियो सामने आया है. जहां एक ही नाव पर स्कूल के बच्चे और उसी स्कूल के शिक्षक नजर आ रहे हैं. ये विडियो भागलपुर जिले के सबौर इलाके का है. जहां संतनगर प्राथमिक विद्यालय सबौर के छात्र और शिक्षक एक ही नाव के सहारे स्कूल की ओर जाते दिखे. दरअसल भागलपुर जिले में गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण जिले में दो महीने के भीतर दूसरी बार बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. सबौर इलाको मे जहां कुछ दिनों पहले ही बाढ़ का पानी उतरा था. अब एक बार फिर से ऊपर चढ़ने लगा है.

स्कूल की शिक्षिका कुमारी प्रियंका ने बताया कि पिछले दो तीन दिन से वे सभी शिक्षक और बच्चे इसी नाव के सहारे रोजाना स्कूल जा रही हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे स्कूल जाने में उन्हें काफी परेशानी हो रही है. साथ ही जान का खतरा भी लग रहा है. वही दूसरे शिक्षक ने बताया कि उन्हें तो अब इन सब चीजों की आदत हो गई हैं. शिक्षक बताते हैं कि डर तो लगता है,लेकिन जब भी पानी आता है हमें ऐसे ही जाना पड़ता है. उन्होंने बताया कि बच्चों का परीक्षा होने वाला है इसीलिए स्कूल भी बंद नहीं किया गया हैं .

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.