नालंदा (NALANDA) : नालंदा जिले से बड़ी खबर सामने आ रहा है. जहां भदारी गांव स्थित छोटकी अहरा खंधा में एक बच्चा 150 फिट बोरवेल में गिर गया. इधर बोरवेल में बच्चा गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई है. जेसीबी मशीन के सहारे बच्चे को निकलने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं, बोरवेल में बच्चे के गिरने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.
बताया जाता है कि कुल भदारी स्थित महादलित टोला निवासी डोमा मांझी का चार वर्षीय पुत्र शिवम माँझी पास में ही खेल रहा था. इस दौरान बच्चा बोरवेल में गिर गया है. जब परिजनों को इसकी जानकाी हुई, तो लोग हरकत में आए. फिलहाल बोरवेल में ऑक्सीजन मशीन डालकर बच्चे को सुकशल निकालने का प्रयास किया जा रहा है.