✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रोहतास में पांच लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत, एक की हालत गंभीर, जहरीली शराब पीने की आशंका                                          

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:02:46 AM

रोहतास(ROHTAS): खबर रोहतास जिले के करगहर से है जहां करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग दो गांव में 5 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है. सभी को पेट एवं कमर में असहनीय दर्द एवं आंख की रोशनी जाने जैसी बीमारी होने के साथ मौत हो गई. मृतकों में दो सहोदर भाई भी शामिल है. जब भी एक भाई की अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है.  जिसका इलाज चल रहा है. वहीं ग्रामीणों के द्वारा मौत का कारण शराब सेवन बताया जा रहा है. जबकि मृतकों के परिजन ने शराब सेवन से मौत को इंकार कर दिया है. वहीं स्थानीय पुलिस इन मौतों के बारे में जानकारी पूछे जाने पर अनभिज्ञता जाहिर कर रही है. मृतकों में चार लोगों का परिजनों के द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया है. जबकि एक युवक के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है. मृतकों की पहचान बड़की खरारी निवासी राज किशोर सिंह के पुत्र धनंजय सिंह, सुदर्शन यादव के पुत्र संजय यादव, अर्जुन पासवान के पुत्र बुद्धू पासवान एवं चंदन पासवान के रूप में हुई है. जबकि पहाड़ी निवासी जगदीश सिंह के पुत्र मनीष सिंह की मौत हो गई है. सभी की मौत 2 दिन के अंतराल में हुई है. वहीं इलाजरत युवक की पहचान अर्जुन पासवान के पुत्र साजन पासवान के रूप में हुई है. 

Tags:bihar liquor deathchhapra poisonous liquor deathjahrili sharabzehrili sharab se mautjahrili sharab newsdeath due to liquorliquor deaths in biharjahrili sharab se mautavaidh jahrili sharabjehrili sharabrohtas jahrili sharab deathrohtas news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.