✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर हुआ बड़ा हादसा, बस पलटने से पांच की गई जान, 17 से अधिक घायल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 6, 2026, 8:01:15 PM

सिमडेगा (SIMDEGA): झारखंड के सिमडेगा से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी जा रही एक यात्री बस के पलटने से बड़ा हादसा हुआ. इसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 17 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार को हुआ जहां बस नंबर CG 14G 0263 सिमडेगा के कुरडेग से कुनकुरी की ओर जा रही थी. बस में लगभग दो दर्जन यात्री सवार थे. सुबह करीब 9:45 बजे जशपुर जिले के करडेगा चौकी इलाके में गोड़ाअंबा गांव के पास ढलान में बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए.

बस में सवार एक यात्री ने ड्राइवर से रुकने का अनुरोध किया, लेकिन कंडक्टर ने जोर देकर बताया कि ब्रेक काम नहीं कर रहे हैं. इसी के चलते बस में अफरा-तफरी मच गई. कुछ ही देर में बस सड़क किनारे सुरेंद्र साय के निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास से टकरा गई और पलट गई.

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे. गोड़ाअंबा गांव के दिगंबर यादव ने राहत कार्य शुरू किया. उन्होंने सरपंच पति शिवशंकर साय, उपसरपंच दशरथ प्रसाद यादव और प्रभाशंकर यादव के साथ मिलकर प्रशासन को सूचित किया और घायल यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. पलटी हुई बस को जेसीबी की मदद से हटाया गया.

घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन ने तीन एंबुलेंस मौके पर भेजीं. घायलों को तुरंत कुनकुरी अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया. सुबह करीब 11 बजे एसडीएम नंदजी पांडे और एसडीपीओ विनोद मंडावी पुलिस और प्रशासन की टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

कुनकुरी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. के. कुजूर ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई. मरने वालों में पति-पत्नी और पिता-पुत्र शामिल हैं. मृतकों की पहचान महेश राम (45) और उनकी पत्नी बिमला (42), संपति देवी (52), डिगेश्वर (40) और उनका पांच महीने का बेटा घनश्याम के रूप में हुई है.

इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय भी कुनकुरी हॉस्पिटल पहुंचीं. उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को उन्हें बेहतर इलाज एवं सुविधाएं देने के निर्देश दिए. फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे की जांच कर रहे हैं.

Tags:road accidentbus accidentsimdega bus accidentroad accident newssimdega latest newssimdega chattisgarhJharkhand-Chhattisgarh borderaccident at Jharkhand-Chhattisgarh border.latest newstop newsbig news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.