✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सीतामढ़ी में मुंगेर के हथियार सप्लायर सहित पांच गिरफ्तार, 5 पिस्टल के साथ कई सामान बरामद 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:29:01 AM

सीतामढ़ी(SITAMADHI): बिहार का मुंगेर जिला अवैध हथियार के लिए बदनाम है. यहां से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हथियार की सप्लाई होती है. बिहार में एक समय मुंगेर अवैध हथियार निर्माण का हब माना जाता था. लेकिन पुलिस की लगातार कार्र्रवाई से अब मुंगेर के हथियार माफिया दूसरे जिले में हथियार का सप्लाई ज्यादा करते हैं. इस कड़ी में सीतामढ़ी एसपी के द्वारा गठित स्पेशल टीम ने नगर थाना क्षेत्र के किरण चौक के समीप से छापेमारी कर एक मुंगेर निवासी युवक को गिरफ्तार किया. जिसके पास से एक पिस्टल बरामद किया गया. वहीं उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर कुल 5 पिस्टल,आठ मैगजीन,पांच कारतूस और पांच मोबाइल को बरामद किया है. एसपी हरकिशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुंगेर से सीतामढ़ी में हथियार सप्लाई का कार्य किया जा रहा था. सुमित कुमार सीतामढ़ी में रहकर मुंगेर के अपने साथी अभय कुमार शर्मा से 70- 80 हजार में पिस्टल खरीद कर सीतामढ़ी जिले में बेचने का कारोबार करता था.

ये सभी हुए गिरफ्तार 

सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम को यह सफलता हाथ लगी है. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के स्वर्गीय भूतनाथ शर्मा के पुत्र सुमित कुमार ,नगर थाना क्षेत्र के रामरतन राय के पुत्र बबलू कुमार, बथनाहा थाना क्षेत्र के नागेंद्र महतो के पुत्र विकास कुमार,रीगा थाना क्षेत्र के नरसामा गांव निवासी विजय झा के पुत्र नवीन कुमार और भवदेपुर गोट निवासी सुरेश साह के पुत्र रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार बदमाशों के अपराधिक इतिहास फिलहाल खंगाला जा रहा है. हथियार सप्लायर और खरीदने वाले कई लोगों की शिनाख्त की गई है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. छापेमारी दल में सदर डीएसपी सुबोध कुमार,नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार,तकनीकी शाखा के पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रभूषण सिंह, नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रामप्रवेश उराव समेत सशस्त्र बल शामिल रहे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.