✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पहले आंख में झोंकी मिर्ची फिर चाकू से किया वार, कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की पत्नी ने बताया क्यों की पति की हत्या, जानिए हत्याकांड की खौफनाक कहानी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 9:26:07 AM

टीएनपी डेस्क -  बेंगलुरु भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रह चुके ओमप्रकाश की हत्या मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी पल्लवी और उनकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है.पल्लवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति ओमप्रकाश से उसका झगड़ा लगभग एक सप्ताह से चल रहा था.गुस्से में ओमप्रकाश अपनी बंदूक निकाल लेते थे.पत्नी के अनुसार ऐसा लग रहा था कि कभी भी उन्हें और उनकी बेटी को मार देंगे.

हत्या की इस घटना के बारे में जानिए विस्तार से

बिहार के मूल निवासी और कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी ओमप्रकाश की हत्या रविवार को कर दी गई. उनकी पत्नी पल्लवी ने बताया कि उसके पति ओमप्रकाश बात-बात पर उलझते रहते थे. बात-बात में बंदूक निकाल लेते थे. ओमप्रकाश के सुपुत्र की शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.बताया जा रहा है कि  रविवार को जब झगड़ा के दौरान बंदूक निकाले जाने पर पल्लवी ने ओमप्रकाश के चेहरे पर मिर्ची का पाउडर फेंका इससे ओम प्रकाश छटपटाने लगे. इसी दौरान चाकू से उसने रिटायर्ड डीजीपी ओम प्रकाश पर हमले शुरू कर दिया. चाकू से कई बार हमला किया गया जिससे ओमप्रकाश की मृत्यु हो गई.  हत्या के बाद पल्लवी ने एक अन्य रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी की पत्नी को फोन किया और चौंकाने वाला बयान दिया. पल्लवी ने कहा कि "मैंने उस राक्षस को मार डाला." यह "राक्षस" कोई और नहीं, उनका पति ओम प्रकाश था. 

ओमप्रकाश के सुपुत्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने ओमप्रकाश की पत्नी पल्लवी और उनकी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.हत्या के पीछे के कारण को जानने का प्रयास किया जा रहा है. मालूम हो कि  पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश को कर्नाटक सरकार ने 2015 में राज्य का पुलिस महानिदेशक बनाया था.

Tags:Karnataka murder caseDgp murder caseMurder of former dgpMurder of former dgp om prakashOm prakash wife pallavi arrestedCrime newsKarnataka crime newsपुलिस

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.